Year Ender 2025: साल के 5 सबसे स्मार्ट AI फोन; कैमरा, परफॉर्मेंस और फीचर्स में नंबर 1 कौन?
2025 स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए सिर्फ तेज प्रोसेसर या बेहतर कैमरे का साल नहीं रहा, यह साल AI रेवोल्यूशन का रहा। इस बार कंपनियों ने ऐसे फीचर्स पेश किए जो फोन को सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि एक स्मार्ट पर्सनल असिस्टेंट में बदल रहे हैं।
जनरेटिव एडिटिंग, ऑन-डिवाइस इंटेलिजेंस, रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन, फोटो को खुद-ब-खुद परफेक्ट करने वाले टूल्स, हर ब्रांड ने अपनी तरह से AI को नए स्तर पर पहुंचाया है। तो आइए जानें, 2025 में लॉन्च हुए वे 5 बेस्ट AI स्मार्टफोन, जिन्होंने AI टेक्नोलॉजी को असल मायनों में यूज़र-फ्रेंडली बनाया।

Samsung Galaxy S25 Ultra (₹1,08,999)
सैमसंग ने इस साल Galaxy AI को और भी दमदार बनाया है। सबसे बड़ा अपग्रेड है AI Select Sidebar, जहां सिर्फ टेक्स्ट सेलेक्ट करते ही Writing Assist खुल जाता है और फोटो पर टैप करते ही जनरेटिव एडिटिंग टूल्स एक्टिव हो जाते हैं।
गैलेक्सी AI की बड़ी खूबियां
- फोटो में रिफ्लेक्शन हटाना
- शैडो करेक्शन
- फ्रेम एक्सपेंड करना
- ऑब्जेक्ट को बिना निशान छोड़े हटाना
यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट है जो हर फोटो को बिना मेहनत के शानदार बनाना चाहते हैं।
Google Pixel 10 (₹69,500)
गूगल ने Pixel 10 में पहली बार AI को पूरी तरह ऑन-डिवाइस कर दिया है, यानी आपकी प्राइवेसी भी सुरक्षित और AI भी सुपर-फास्ट होगा।
टॉप AI फंक्शंस
- Magic Cue: मैसेज, ऐप्स और ईमेल्स से ज़रूरी चीज़ें खुद निकालकर सामने रख देता है
- Pixel Journal: आपकी दिनचर्या पर आधारित कंटेंट और प्लानिंग सुझाव
- Camera Coach: सही एंगल, बैकग्राउंड और फ्रेमिंग सिखाता है
जो यूजर्स साफ-सुथरा UI और Google की परफेक्ट AI चाहते हैं, यह उनके लिए सबसे स्मूथ ऑप्शन है।
iQOO 15 (₹72,999)
iQOO 15 में OriginOS 6 के साथ कई एडवांस्ड AI फीचर्स जोड़े गए हैं। यह फोन सिर्फ तेज नहीं, बल्कि ज़्यादा समझदार है।
कमाल के AI फीचर्स
- AI Note Assist और AI Translation
- Sleep Mode जो रात में बैटरी बचाता है
- AI Retouch
- Reflection Erase
- Photo Expand
यह उन यूजर्स के लिए सही है, जिन्हें काम और फोटो, दोनों के लिए AI चाहिए।
OnePlus 13s (₹63,999)
OnePlus ने हमेशा की तरह "प्रैक्टिकल AI" पर फोकस किया है।
कोई भी ऐसा फीचर नहीं जो ओवरहाइप लगे, सब कुछ यूजर जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है।
मुख्य फीचर्स
- AI Plus Mind: फोटो या डॉक्यूमेंट से सीधा कैलेंडर में डिटेल जोड़ देता है।
- AI VoiceScribe: कॉल रिकॉर्ड करके उसका सारांश बनाता है।
- Call Assistant: लाइव कॉल ट्रांसलेशन
- फोटोग्राफी में AI Reframe और AI Best Face 2.0 इसे और शानदार बनाते हैं।
Oppo Find X9 (₹74,999)
Oppo ने ColorOS 16 में AI को एक नए रूप में पेश किया है, जो फोन को और इंटरएक्टिव बनाता है।
फ्लैगशिप AI फीचर्स
- AI Portrait Glow
- AI Summary और Writer
- AI LinkBoost से स्मूद नेटवर्क
- फोटो में Deblur, Relighting और Reflection Removal
यह फोन उन लोगों के लिए खास है जो फोटो एडिटिंग, प्रोडक्टिविटी और स्मार्ट टूल्स, तीनों चाहते हैं।
2025 में AI फोन काफी स्मार्ट
इन पांचों फोन में AI का इस्तेमाल यूज़र की जिंदगी आसान, क्रिएटिव और ज़्यादा प्रोडक्टिव बनाने के लिए किया गया है। अगर आप 2025 में सबसे स्मार्ट AI फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है।


Click it and Unblock the Notifications








