Home
Mobile

OnePlus 15 का बेहतर ऑप्शन कौन? यहां देखें टॉप 5 अल्टरनेटिव्स

OnePlus 15 इस साल फ्लैगशिप स्मार्टफोन मार्केट में एक दमदार एंट्री लेकर आया है। प्रीमियम डिजाइन, तेज़ परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और प्रो-लेवल कैमरा के साथ यह फोन कई यूज़र्स के बीच चर्चा में बना हुआ है।

अगर आप खरीदारी से पहले इसी बजट में दूसरे स्मार्टफोन विकल्प भी देखना चाहते हैं, तो बाजार में Google, Apple, Vivo, Oppo और Realme जैसे ब्रांड ऐसे कई फोन लेकर आए हैं, जो OnePlus 15 को सीधी टक्कर देते हैं। यहां हम आपके लिए 5 ऐसे स्मार्टफोन विकल्प लेकर आए हैं, जिन्हें खरीदने से पहले आपको जरूर विचार करना चाहिए।

OnePlus 15 का बेहतर ऑप्शन कौन?

Vivo X300 (₹75,999)

Vivo ने अपनी X-सीरीज़ में X300 को एक दमदार कैमरा-फोकस्ड स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है। फोन में 6.31-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 1B कलर्स और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। इसका 200MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो में शानदार रिज़ल्ट देता है।

6,040mAh की बैटरी के साथ MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट फोन को लंबे गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बढ़िया परफॉर्मेंस देता है।

Google Pixel 10 ( ₹69,890)

Google Pixel 10 उन यूजर्स के लिए बढ़िया है, जो कैमरा क्वालिटी और सॉफ्टवेयर अनुभव को प्राथमिकता देते हैं। इसके 6.3-इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस इसे एक टॉप-क्लास डिस्प्ले फोन बनाते हैं।

फोन में 48MP + 10.8MP + 13MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसे Google Tensor G5 चिपसेट और एआई फोटोग्राफी फीचर्स शानदार आउटपुट देते हैं। Android 16 आधारित क्लीन UI इसका सबसे बड़ा प्लस है।

Oppo Find X9 (₹84,999)

अगर आप डिजाइन और कैमरा दोनों में प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, तो Oppo Find X9 एक मजबूत विकल्प है। इसमें 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर चलने वाला यह डिवाइस ColorOS 16 पर आधारित है, जो स्मूथ और कस्टमाइज़ेबल अनुभव देता है।

iPhone 17 ( ₹82,900)

Apple का iPhone 17 उन लोगों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है जो IOS आधारित प्रीमियम फ्लैगशिप खरीदना चाहते हैं। इसमें 6.3-इंच LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस दिया गया है।

Apple A19 चिपसेट इसे बेहद शक्तिशाली बनाता है। 48MP डुअल रियर कैमरा और 18MP सेल्फी कैमरा फोटो और वीडियो कंटेंट क्रिएशन के लिए काफी बेहतर साबित होता है।

Realme GT 8 Pro (₹72,999)

Realme GT 8 Pro इस लिस्ट का सबसे आक्रामक और वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प है। 6.79-इंच AMOLED डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलता है।

कैमरा सेटअप 50MP + 200MP + 50MP का है, जिसमें Ricoh लेंस और कलर स्पेक्ट्रम सेंसर जैसे फीचर्स शामिल हैं। गेमिंग, फोटोग्राफी और डिस्प्ले क्वालिटी तीनों में यह फोन OnePlus 15 को मुश्किल टक्कर देता है।

क्यों है बेस्ट ऑप्शन?

अगर आप OnePlus 15 खरीदने का विचार कर रहे हैं लेकिन वैकल्पिक विकल्पों की तलाश में हैं, तो ऊपर दिए गए स्मार्टफोन्स फीचर्स, कीमत और परफॉर्मेंस के मामले में आपको बेहतर विकल्प दे सकते हैं। Google Pixel 10 फोटो और सॉफ्टवेयर अनुभव के लिए शानदार है, वहीं Vivo X300 और Realme GT 8 Pro कैमरा और डिस्प्ले विभाग में धाक जमाते हैं। iPhone 17 उन लोगों के लिए बढ़िया है जो Apple इकोसिस्टम चाहते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Best Alternatives to OnePlus 15: Top Flagship Smartphones You Can Buy Instead
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X