Home
Mobile

Samsung Galaxy S25 महंगा लग रहा है? ये 5 शानदार अल्टरनेटिव बचा देंगे आपके पैसे

Samsung Galaxy S25 एक प्रीमियम स्मार्टफोन है, लेकिन हर यूज़र फ्लैगशिप कीमत चुकाना नहीं चाहता। 2025 में टेक मार्केट की सबसे दिलचस्प ट्रेंड यह है कि आधी कीमत में मिड-रेंज फोन अब फ्लैगशिप-लेवल कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस देने लगे हैं।

यानी, अब "कम बजट में कम फीचर्स" वाली सोच तेज़ी से बदल रही है। अगर आप भी Galaxy S25 के कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी जैसी अनुभव चाहते हैं, लेकिन कम पैसे में तो नीचे दिए गए पाँच स्मार्टफोन इस समय मार्केट में सबसे मजबूत विकल्प हैं।

Samsung Galaxy S25 के बेस्ट अल्टरनेटिव है ये 5 स्मार्टफोन

Realme GT 7 (₹34,345)

Realme GT 7 को इस लिस्ट में शामिल करने का सबसे बड़ा कारण इसकी परफॉर्मेंस-प्राइस बैलेंसिंग है। फोन में कई शानदार फीचर्स मिलते है।

  • 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले
  • MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट
  • 50MP + 8MP रियर कैमरा
  • 32MP फ्रंट कैमरा

Galaxy S25 जितनी प्रीमियम फील नहीं मिलती, लेकिन स्टेबल परफॉर्मेंस + अच्छे कलर प्रोसेसिंग की वजह से यह फोन रोजमर्रा के यूजर्स के लिए बेहतरीन चॉइस बन रहा है।

Samsung Galaxy S24 5G (₹41,865)

अगर कोई यूजर सिर्फ Samsung का एक्सपीरियंस चाहता है, लेकिन S25 की कीमत नहीं देना चाहता तो Galaxy S24 आज भी एक लॉन्ग-टर्म, भरोसेमंद विकल्प है।

  • 50MP ट्रिपल कैमरा
  • 4000mAh बैटरी
  • 12MP फ्रंट कैमरा

S24 की सबसे बड़ी ताकत है, Samsung का सॉफ्टवेयर सपोर्ट और प्रीमियम बिल्ड है, जो इसे खासकर डिस्काउंट आने पर S25 का सबसे प्रैक्टिकल चॉइस बना देता है।

Motorola Edge 60 Pro (₹29,999)

Motorola Edge 60 Pro इस लिस्ट में सबसे underrated फोन है। किफायती कीमत में ये फीचर्स मिलते हैं:

  • 6.7-इंच P-OLED डिस्प्ले
  • Dimensity 8350 Extreme चिपसेट
  • 50MP + 50MP + 10MP ट्रिपल कैमरा
  • 50MP फ्रंट कैमरा

इसके टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड कैमरे की क्वालिटी इसे S25 के स्टाइल वाला ऑल-राउंडर बना देती है, वह भी 30,000 के अंदर।

Vivo V60e 5G (₹29,999)

Vivo V60e की सबसे बड़ी खासियत है इसका 200MP मेन कैमरा, जो आपको S25 की डिटेलिंग के काफी करीब ले आता है।

  • Dimensity 7360 Turbo चिपसेट
  • 50MP सेल्फी कैमरा
  • सॉलिड कलर-रेंडरिंग और नाइट फोटोग्राफी

Galaxy S25 जैसे AI कैमरा रिफाइनमेंट तो नहीं मिलते, लेकिन इस कीमत पर इतना बड़ा सेंसर ही इसकी सबसे बड़ी USP है।

Google Pixel 9a (₹44,999)

अगर आपका फोकस सिर्फ फोटो और स्टेबल यूज़र एक्सपीरियंस है, तो Pixel 9a S25 के सबसे करीब आता है, वह भी कम दाम में।

  • 48MP + 13MP रियर कैमरा
  • Tensor G4 चिपसेट
  • 5100mAh बैटरी

खासकर स्टिल फोटोग्राफी में Pixel की असली ताकत है, सॉफ्टवेयर इमेज प्रोसेसिंग, जो S25 को सीधे चुनौती देती है।

2025 में मिड-रेंज सेग्मेंट सिर्फ "सस्ता विकल्प" नहीं रहा, यह अब फ्लैगशिप फीचर्स का कॉम्पैक्ट, किफायती वर्ज़न बन चुका है। Galaxy S25 अगर आपके बजट से बाहर है, तो ऊपर की ये लिस्ट दिखाती है कि बेटर वैल्यू अब नीचे के प्राइस ब्रैकेट में मिल रही है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Best Alternatives to Samsung Galaxy S25 You Can Buy Under ₹45000
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X