Vivo X200 Pro नहीं खरीदना चाह रहे?, ये स्मार्टफोन हैं आपके लिए बेहतर ऑप्शन
Vivo X200 Pro जो पहले अक्टूबर 2024 में चीन में लॉन्च हुआ था, अब भारत में भी उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन शानदार कैमरा और पावरफुल हार्डवेयर के साथ आता है।
हालांकि अगर आप और भी बेहतरीन कैमरा तलाश रहे हैं, तो हमने आपके लिए कुछ बेहतर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें Google Pixel 9 Pro, Oppo Find X8 Pro और Galaxy S24 Ultra समेत अन्य स्मार्टफोन शामिल हैं। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स के बारे में।

iPhone 16
आईफोन 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है, जो HDR10 और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करती है। यह A18 बायोनिक चिपसेट द्वारा संचालित है और इसमें 48MP का डुअल कैमरा सिस्टम, iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम और 3561mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy S25
सैमसंग जल्द ही Galaxy S25 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन फिलहाल Galaxy S24 Ultra सबसे बेहतरीन हाई-एंड स्मार्टफोन है। भारत में इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 1 लाख रुपये है। इसमें 6.8 इंच की उच्च गुणवत्ता वाली डिस्प्ले और S Pen का सपोर्ट है। इसके रियर में 200MP का मेन कैमरा और दो जूम कैमरे हैं, जो बहतरीन फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करते हैं।

Google Pixel 9 Pro
गूगल का यह फोन भी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए Tensor G4 चिपसेट और फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है ,जो 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर चलता है और इसमें सैटेलाइट SOS फीचर भी शामिल है।
Oppo Find X8 Pro
एक नया स्मार्टफोन है, जो Vivo X200 Pro के समान है और दोनों भारत में उपलब्ध हैं। दोनों फोन में Dimensity 9400 चिपसेट है, जो बेहद तेज है। Find X8 Pro में 6.59 इंच की डिस्प्ले है , जो कुछ यूजर्स को पसंद आ सकती है। इसके रियर में चार 50MP कैमरे है, जो बेहतरीन फोटोग्राफी अनुभव देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








