भारत में महिलाओं के लिए बेस्ट और स्टाइलिश मोबाइल फोन्स, जानें मॉडल से लेकर कीमत तक की डिटेल
Best and Stylish Mobile Phones For Ladies : महिलाएं ज़्यादातर फैशनिस्ट होती हैं, जो हर चीज में आकर्षण को ज्यादा तवज्जो देती हैं। ऐसे में आज हम टॉप 5 ऐसे फोन्स की डिटेल्स लेकर आए हैं, देखने में काफी स्टायलिश और तगड़े फीचर्स से लैस है। जिन्हें आप अपने किसी महिला मित्र या फिर खास को दे सकते हैं।
महिलाओं के लिए बेस्ट फोन की लिस्ट
Samsung Galaxy Z Flip 6: सबसे पहले बात करते हैं, सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 6 की जिसकी कीमत 1,09,999 रुपये है। इसमें आपको 6.7-इंच FHD+ डायनामिक AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले और 3.4-इंच सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले मिलेगा। परफ़ॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट को 12GB रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, कवर डिस्प्ले पर 50MP का वाइड-एंगल कैमरा और 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000 mAh की बैटरी से लैस है।

Samsung Galaxy S24 Plus: इसके अलावा आप सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को भी देख सकते हैं। जिसकी कीमत 99,999 रुपये हैं। इसमें आपको 6.8 इंच का डायनामिक LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ आता है। इसमें कंपनी ने क्वाड कैमरा सेटअप जिसमें 200MP वाइड, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 10MP टेलीफोटो, 12MP अल्ट्रावाइड और 12MP का सेल्फी कैमरा शामिल की है। यह फोन 45W वायर्ड, 15W वायरलेस और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ, 5000mAh की बैटरी से लैस है।
Honor 200 Pro 5G: हॉनर 200 प्रो जिसकी कीमत 57,999 रुपये हैं। इसमें 6.78 इंच (2700 × 1224 पिक्सल) OLED डिस्प्ले है, जिसमें 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर मिल रहा है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा और फ्रंट में 50MP का डुअल सेल्फी कैमरा सिस्टम मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5200 mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W सुपरचार्ज फ़ास्ट चार्जिंग और 66W वायरलेस सुपरचार्ज फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

OPPO Reno12 Pro 5G: ओप्पो Reno12 Pro की कीमत 36,999 रुपये है। इसमें 6.7 इंच का फुल-HD+ (1080x2412 पिक्सल) क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1500nits है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7300-एनर्जी SoC द्वारा संचालित है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno12 Pro में 50MP Sony LYT 600 मुख्य सेंसर और फ्रंट में 50MP Samsung S5KJN5 सेंसर दिया गया है। इस डिवाइस में 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी भी है।

Xiaomi 14 CIVI: Xiaomi 14 CIVI को ग्राहक 42,999 रुपये में खरीद सकता है। इसमें 6.55 इंच का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। फोन में Snapdragon 8s Gen 3 SoC के साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज है। यह फोन 50MP ट्रिपल कैमरा और 32MP का डुअल सेल्फी कैमरा सिस्टम के साथ 4,700 mAh की बैटरी के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








