Home
Mobile

इन लेटेस्ट टेक्नोलॉजी स्मार्टफोन की कीमत है 10,000 रु से कम

By Agrahi

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट सबसे तेजी से बढ़ने वाले मार्केट में से है। इसका अंदाजा भारत में होने वाले स्मार्टफोन लॉन्च से भी लगाया जा सकता है। लगभग हर बड़ी स्मार्टफोन ब्रांड के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है, जिसे अनदेखा कोई नहीं करना चाहता है।

भारत के स्मार्टफोन मार्केट की एक और खास बात यह भी है कि यहां हर रेंज के स्मार्टफोन आय दिन पेश होते हैं। बेशक इनमें बजट और मिड रेंज स्मार्टफोन सबसे ज्यादा हैं, लेकिन हाई रेंज स्मार्टफोन भी इस लिस्ट में काफी पीछे नहीं हैं।

इन लेटेस्ट टेक्नोलॉजी स्मार्टफोन की कीमत है 10,000 रु से कम

यही कारण है कि आपको भारत में हर लेटेस्ट स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड फीचर स्मार्टफोन देखने को भी मिलेंगे। भारत खास भारत में इन दिनों 4जी VoLTE फीचर सबसे अधिक तेजी से विकास कर रहा है।

तो यदि आप 10,000 रुपए से कम कीमत का नया एंड्रायड स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यहां मौजूद है उन स्मार्टफोन की लिस्ट जो बेहतर से बेहतर फीचर्स के साथ आते हैं।

मोटोरोला मोटो ई4

मोटोरोला मोटो ई4

मोटोरोला का स्मार्टफोन मोटो ई 8,999 रुपए की कीमत में आटा है। इस फोन में 5 इंच की एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास फुल लैमिनेटेड डिस्प्ले दी है। इस फोन में 1.3GHz क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर दिया है और इसकी रैम 2जीबी की है। यह फोन एंड्रायड 7.1. नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

नोकिया 3

नोकिया 3

नोकिया का पिछले महीने लॉन्च हुआ नोकिया 3 स्मार्टफोन भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें 5 इंच की एचडी 2.5डी कॉर्निंग गोरिला ग्लास डिस्प्ले दी है। यह 1.3GHz क्वाड केर मीडियाटेक एमटी6737 64 बिट प्रोसेसर दिया है। फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ओएस पर काम करता है।

मोटो सी प्लस

मोटो सी प्लस

कम कीमत का यह स्मार्टफोन मोटोरोला मोटो सी 5 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस कीमत में नॉगट फोन कम ही आते हैं। मोटोरोला का यह फोन 1.3GHz क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737 64 बिट प्रोसेसर और 2जीबी रैम के साथ आता है।

इंटेक्स एलीट ई7

इंटेक्स एलीट ई7

इंटेक्स एलीट ई7 स्मार्टफोन 7,999 रुपए में मिलता है। इसमें 5.2 इंच की एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन में 1.25GHz क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737वी प्रोसेसर है और इसकी रैम 3जीबी की है। यह फोन 128जीबी की एक्सपैंडेबल मैमोरी के साथ आता है और यह एंड्रायड 7.0 नॉगट ओएस पर काम करता है।

मोटोरोला मोटो सी

मोटोरोला मोटो सी

मोटोरोला मोटो सी स्मार्टफोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 1.1GHz एमटी6737एम क्वाड कोर प्रोसेसर और 1जीबी रैम है। यह फोन एंड्रायड नॉगट पर काम करता है और 4जी VoLTE सपोर्ट के साथ आता है।

कार्बन ऑरा पॉवर 4जी प्लस

कार्बन ऑरा पॉवर 4जी प्लस

कार्बन के इस स्मार्टफोन ऑरा पॉवर 4जी प्लस की कीमत 5,900 रुपए है। इस फोन में 1.325 GHz क्वाड कोर प्रोसेसर है और इसमें एक जीबी रैम दी गई है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है।

इंटेक्स एक्वा ए4

इंटेक्स एक्वा ए4

इस लिस्ट में सबसे कम कीमत का यह फोन भी एंड्रायड नॉगट 7.0 के साथ आता है। इस फोन की कीमत केवल 3,999 रुपए है। 4इंच की डिस्प्ले के साथ यह फोन 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आएगा और इसके साथ है 1जीबी रैम।

इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल प्लस

इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल प्लस

5 इंच की एचडी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 5,599 रुपए है। इस फोन में 1.25 GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है और इसकी रैम 2जीबी की है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड नॉगट ओएस पर काम करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Best Android Nougat smartphones with 4G Volte under Rs 10,000. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X