Home
Mobile

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर, तगड़ा कैमरा,धांसू बैटरी से लैस हैं ये सस्ते 5G फोन्स, देखें लिस्ट

Best Budget 5g Smartphones: अगर आप अपने लिए या फिर किसी खास के लिए नया स्मार्टफोन गिफ्ट करने मन बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल आज हम इस आर्टिकल में सस्ते 5 जी स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम कीमत में आपको लेटेस्ट सॉफ्टवेयर, तगड़ा कैमरा, धांसू बैटरी से लैस मिलेंगे। इस लिस्ट में सैमसंग, नोकिया, शाओमी और आईक्यू सहित रेडमी तक के फोन्स शामिल हैं। तो चलिए आगे इन फोन्स की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy F23 5G

गैलेक्सी एफ23 5जी की कीमत वैसे को 12,999 रुपये है, लेकिन ऑफर्स के तहत इस फोन को ग्राहक इससे कम कीमत में इसे अपने घर ला सकता है। Galaxy F23 5G को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 750 चिपसेट से लैस किया है। जिसमें फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन कैमरे भी मिलेंगे। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है।

Xiaomi Redmi 12 5G

इसके अलावा शाओमी रेडमी 12 5G फोन भी सस्ते दाम में एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। वैसे तो इसकी कीमत 11,999 रुपये है, लेकिन डेबिट/क्रेडिट कार्ड और ई-कॉमर्स पोर्टल के ऑफर्स के साथ इस फोन को 10 हजार तक की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको 6.79 इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन मिल रही है। इसके साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन का चौथी पीढ़ी का प्रोसेसर मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 8 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा के साथ आएगा।

Nokia G42 5G

नोकिया जी42 5जी के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है। जिसे ग्राहक कुछ चुनिंदा कार्ड और ऑफर के तहत इससे भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। यह फोन 5000mAh की बैटरी , स्नैपड्रेगन 480 चिपसेट से लैस है। आपको बता दें, यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ रहा है। जिसमें 50 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल AI कैमरा और 20 वॉट की फास्ट चार्जिंग भी मिल रहा है।

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर, तगड़ा कैमरा,धांसू बैटरी से लैस हैं ये सस्ते 5G फोन

iQOO Z6 5G

आईक्यू जेड 5जी के बेस मॉडल की शुरूआती कीमत 14,999 रुपये है। जिसमें कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया है। इसके साथ ही इसमें 6.58 इंच का FHD LCD डिस्प्ले दिया गया है। जो 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज सके साथ आ रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल और दो कैमरे 8 और 2 मेगापिक्सल के हैं। इसमें आईक्यू ने 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you about such Android smartphones, which you will get equipped with the latest technology at a low price, along with this they also have excellent cameras for photography and powerful batteries. This list includes phones from Samsung, Nokia iQoo and Xiaomi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X