Home
Mobile

10,000 से भी कम कीमत में आते हैं ये दमदार फोन्स, लिस्ट में Vivo, Redmi और Oppo शामिल, जानें डिटेल्स

Best Smartphones Under 10,000 : अगर आप 10 हजार तक की बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 10 हजार से भी कम कीमत में आते हैं। इस लिस्ट में Vivo, Redmi और Oppo जैसे बड़े ब्रांड के भी फोन्स शामिल हैं। आइए आपको इन स्मार्टफोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

OPPO A18

ओप्पो ए18 स्मार्टफोन में 6.56 इंच एचडी 90 हर्ट्ज़ वॉटरड्रॉप डिस्प्ले मिल रही है। इस फोन के रैम को 4 जीबी तक एक्सटेंड किया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन डुअल सिम स्लॉट सपोर्ट के साथ आ रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल बोकेह रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है। ओप्पो ए18 स्मार्टफोन को ग्राहक 9,999 रुपये कीमत में ग्राहक खरीद सकता है। जिसपर बैंक ऑफर के साथ 1000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इश फोन को नो-कॉस्ट EMI पर भी लेने का मौका दिया जा रहा है।

10,000 से भी कम कीमत में आते हैं ये दमदार फोन्स, यहां देखें लिस्ट

Vivo Y02t

वीवो वाई02टी स्मार्टफोन में 6.51 इंच HD+ आई प्रोटेक्शन स्क्रीन मिल रही है। जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वीवो के इस फोन में यूजर्स को फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस फोन को ग्राहक 8,999 रुपये में अमेजन से खरीद सकते हैं। वीवो के इस हैंडसेट को नो-कॉस्ट ईएमआई पर लेने का मौका है। हैंडसेट को बैंक ऑफर्स के साथ लेने पर 750 रुपये तक डिस्काउंट भी मिलेगा।

10,000 से भी कम कीमत में आते हैं ये दमदार फोन्स, यहां देखें लिस्ट

Redmi 12C

रेडमी 12सी स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर मिल रहा है। जो 2 गीगाहर्ट्ज़ पर काम करेगा। इस फोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर है। स्मार्टफोन पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड सपोर्ट करता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। अमेजन से इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को मात्र 9,299 रुपये खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।

Nokia C32

नोकिया सी32 स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13.0 के साथ आएगा। जिसमें फोटोग्राफी के लिए50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस हैडसेट को पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी है। नोकिया सी32 स्मार्टफोन को अमेजन से 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई का भी लाभ दिया जा रहा है। बैंक ऑफर के तहत इस फोन को 1500 रुपये की छूट पर भी लिया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are planning to buy a new smartphone but the budget is less than Rs 10000, then there are many options available in the market. Redmi, Vivo, Nokia and Oppo have many affordable phones whose prices are low. Powerful features are available in these affordable priced devices.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X