Home
Mobile

Samsung Galaxy S25 Ultra से भी ज्यादा Powerful Camera? ये 5 फोन कर देंगे हैरान

स्मार्टफोन कंपनियां अक्सर मेगापिक्सल का जादू दिखाकर यूजर्स को कंफ्यूज़ कर देती हैं, और Samsung Galaxy S25 Ultra भी उन्हीं में से एक है। लेकिन क्या सिर्फ हाई MP ही असली कैमरा क्वालिटी देता है? बिल्कुल नहीं।

आज मार्केट में ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं जो मेगापिक्सल की रेस से आगे बढ़कर कलर साइंस, सेंसर टेक्नोलॉजी, लेज़र फोकसिंग, कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी और ऑप्टिकल एन्हांसमेंट पर काम करते हैं और यही वजह है कि कई मामलों में ये Samsung S25 Ultra से भी बेहतर साबित होते हैं। यहां हम आपके लिए ऐसे पांच कैमरा फोन लेकर आए हैं जो इमेजिंग टेक्नोलॉजी के मामले में S25 Ultra को चुनौती ही नहीं देते, बल्कि कई सिचुएशन में उसे पीछे छोड़ देते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra से भी ज्यादा Powerful Camera?

Xiaomi 15 Ultra (₹1,09,999)

अगर आप स्मार्टफोन फोटोग्राफी में DSLR जैसा फ्लेवर चाहते हैं, तो Xiaomi 15 Ultra एक टॉप-टियर विकल्प है। इसका 50MP + 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेटअप और Leica color tuning इसे एक अलग लीग में डाल देता है।

कम रोशनी में इसका Laser AF और color spectrum sensor फोटो को और ज्यादा नेचुरल और डिटेल्ड बनाते हैं।

Galaxy S25 Ultra जहां शार्पनेस पर फोकस करता है, वहीं Xiaomi की Leica प्रोसेसिंग cinematic depth और warm tones देती है, जो क्रिएटिव फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट है।

iPhone 17 Pro (₹1,49,900)

Apple का ट्रिपल 48MP कैमरा भले ही कागज पर बड़ा ना लगे, लेकिन असली शक्ति उसके सेंसर और कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी सिस्टम में है।

HDR, Dolby Vision और स्मार्ट डेप्थ मर्जिंग जैसे फीचर्स iPhone 17 Pro को उन लोगों के लिए बेस्ट बनाते हैं जो रियल-लाइफ कलर और डायनेमिक रेंज चाहते हैं।

S25 Ultra कई बार oversharp और saturated इमेज देता है, जबकि iPhone की कॉम्पोज़िशन लाइटिंग और स्किन टोन पर ज़्यादा ध्यान देती है।

OnePlus 13 (₹62,948)

OnePlus 13 इस लिस्ट का सबसे 'वैल्यू फॉर मनी' कैमरा फ्लैगशिप है।
इसके ट्रिपल 50MP कैमरा में Hasselblad की color calibration सबसे बड़ी ताकत है।
Portrait shots और natural contrast के मामले में यह फोन S25 Ultra के आगे निकल जाता है।
अगर आपके लिए skin tone, shadow detailing और fast autofocus मायने रखता है, तो यह फोन कम बजट में एक प्रो-फोटोग्राफी मशीन है।

Google Pixel 10 Pro (₹68,630)

  • Google Pixel 10 Pro अपने 50MP+48MP+48MP सेटअप से ज्यादा अपने सॉफ्टवेयर और AI प्रोसेसिंग के लिए जाना जाता है।
  • 50MP फोटो भी कई बार 200MP कैमरों को मात दे देते हैं, क्योंकि Pixel की USP उसका Ultra HDR, Pixel Shift, और Real-Time AI Optimization है।
  • Selfies के लिए 42MP फ्रंट कैमरा मार्केट में किसी भी फ्लैगशिप को टक्कर देता है।
  • अगर आप सोशल मीडिया क्रिएटर हैं, तो यह फोन S25 Ultra से कहीं ज्यादा consistent output देता है।

Oppo Find X9 Pro (₹99,999)

हालांकि Find X9 Pro भारत में 18 नवंबर को लॉन्च होगा, लेकिन इसके लीक्स और ग्लोबल स्पेक्स इसे कैमरा कैटेगरी में बहुत बड़ा चैलेंजर बनाते हैं।

50MP + 200MP का रीयर सेटअप, Multi-directional PDAF और 3x optical zoom, ये कॉम्बिनेशन Samsung S25 Ultra के telephoto सिस्टम को सीधी टक्कर देता है। 50MP सेल्फी कैमरा इसे सेल्फी लवर्स के लिए सबसे powerful फोन बनाता है।

अगर आप Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं सिर्फ कैमरा के लिए तो थोड़ा रुकिए। मार्केट में ऐसे फोन मौजूद हैं जो सिर्फ मेगापिक्सल नहीं, बल्कि असली इमेजिंग टेक्नोलॉजी के दम पर S25 Ultra को टक्कर देते हैं।

Xiaomi के Leica lens, Apple की natural tuning, Pixel की AI processing और OnePlus का Hasselblad touch ये सभी फोन यूज़र्स को एक अलग और ज्यादा रियल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Best Camera Alternatives to Samsung Galaxy S25 Ultra Xiaomi, iPhone, Pixel, OnePlus Beat Samsung
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X