Home
Mobile

फोन जो आपके फोटोग्राफी शौक को करेंगे पूरा, देखें 20,000 रुपये के भीतर बेस्ट कैमरा Smartphones की लिस्ट

Best Camera Phone Under Rs 20,000: क्या आप एक ऐसे फोन की तलाश कर रहे हैं, जो कि दाम में भी किफायती हो और आपको बढ़िया कैमरा क्वालिटी भी दे सकें। यदि हां, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें 50MP से लेकर 108MP तक का कैमरा दिया है।

इनमें Samsung, Motorola, Honor, Realme जैसे ब्रांडों के स्मार्टफोन शामिल हैं। यहां हम आपके लिए ऐसे 5 स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें कैमरा क्वालिटी शानदार है और जो 20,000 रुपये से कम कीमत वाले हैं। आप इन फोन्स की लिस्ट देखकर खुद से निर्णय लें कि आपके लिए कौन-सा ऑप्शन सही है।

20,000 रुपये से कम में पाएं बेस्ट कैमरा Smartphones

20,000 रुपये से कम कीमत में बेस्ट कैमरा Smartphones

Samsung Galaxy M55s 5G

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी कैमरा क्वालिटी है। इसमें सैमसंग ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जोड़ा है, जो कि OIS टेक्नोलॉजी के साथ 50MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का माइक्रो कैमरा LED फ्लैश कैमरा के साथ आता है।

इस Galaxy M55s 5G फोन के कैमरा में नाइटोग्राफी फीचर भी शामिल है, जिससे रात में फोटो लेने में आसानी होती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें आपको डुअल रिकॉर्डिंग मोड भी मिल रहा है। इस फोन को आप 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy A16 5G

Samsung Galaxy A16 5G फोन हाल ही मैं लॉन्च किया गया A सीरीज स्मार्टफोन हैं। इस फोन में ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो यूनिट शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह ऑटो फ्लैश, ऑटो फोकस, फेस डिटेक्शन और टच टू फोकस जैसे कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ आता है।

बात करें Samsung के इस फोन की कीमत की तो इसके बेस वेरिएंट 8GB रैम +128GB को 18,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके दूसरे वेरिएंट 8GB + 256GB को 20,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं

Honor 200 Lite 5G

अगर आप 20,000 रुपये की रेंज में 108MP कैमरा वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो Honor 200 Lite 5G आपके लिए फरफेक्ट हो सकता है। कंपनी ने अपने इस फोन में 108MP का मेन कैमरा दिया है, जिसमें 3X फोकस जूम और f/1.75 अपर्चर शामिल है। साथ ही इसमें 5MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है।

फोन में सेल्फी लाइट टेक्निक के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है, जिसे AI पावर्ड वाइड एंगल एडजस्टमेंट द्वारा बढ़ाया जा सकता है। इस फोन को भी आप मात्र 17,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Realme Narzo 70 Turbo

इस फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा F1.8 अपर्चर के साथ मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Narzo 70 Turbo की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। यानी की कम कीमत में ये फोन आपके लिए कैमरा की दृष्टि से एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Moto G85 5G

इस फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का Sony Lytia 600 प्राइमरी सेंसर और सिंगल LED फ्लैश के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है।

Moto G85 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट 8Gb रैम + 128GB को आप 17,999 रुपये की कीमत पर और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल को 19,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Are you looking for a phone that is affordable in price and can also give you great camera quality? If yes, then we have brought a list of some such smartphones for you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X