20 हजार से कम में मिलने वाले बेस्ट कैमरा फोन, Samsung से लेकर iQOO तक
सीमित बजट में टॉप-कैमरा स्मार्टफोन ढूंढना आसान नहीं है। आजकल प्रीमियम स्मार्टफोन में बेहतरीन कैमरा फीचर्स तो मिलते हैं, लेकिन इनकी कीमतें काफी ज्यादा होती हैं। कुछ ब्रांड अपने प्रीमियम फीचर को बजट स्मार्टफोन में लाने का भी प्रयास करते हैं ताकि सभी प्रकार के यूजर्स को फोटोग्राफी करना आसान हो सकें। अगर आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो 20 हजार से कम कीमत वाले कुछ बेहतरीन कैमरा फोन की लिस्ट यहा दी गई है। तो चलिए जानते हैं।

Samsung Galaxy A23:
स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले है। फोटोग्राफी के लिए, इसमें 10x तक के डिजिटल जूम के साथ 50 MP OIS क्वाड कैमरा है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी है। इसमें 5000 mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
Lava Agni 2 :
इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच FHD+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। लावा अग्नि 2 में 50MP क्वाड कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड, 2MP मैक्रो और 2MP डेप्थ कैमरा के साथ 16MP सेल्फी कैमरा है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 6nm प्रोसेसर के साथ आता है जो 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है। इसमें 4700mAh बैटरी और सुपरफास्ट 66W चार्ज है।
iQOO Z7s:
स्मार्टफोन में 6.38-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 1300 निट्स पीक लोकल ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन में 64MP OIS अल्ट्रा स्टेबल कैमरा, 2MP बोकेह कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा है। इसके कैमरा फीचर्स में अल्ट्रा स्टेबिलाइजेशन वीडियो रिकॉर्डिंग, माइक्रो मूवी मोड, डुअल व्यू वीडियो, नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, डबल एक्सपोजर और बहुत कुछ शामिल हैं।
Poco X5 Pro:
यह स्मार्टफोन प्रभावशाली 108MP मेन कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरे के साथ आता है। यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 778G चिप से लैस है। 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह 5000mAh की बड़ी बैटरी प्रोवाइट करता है।
Oppo A79:
स्मार्टफोन में 50MP AI रियर कैमरा, 2MP पोर्ट्रेट और 8MP फ्रंट कैमरा है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले है। यह 5000 mAh की बैटरी और 33W सुपरवूक चार्जिंग के साथ है।


Click it and Unblock the Notifications








