Best camera phones in April 2024: 30 हजार से भी कम दाम में आते हैं ये दमदार Camera Smartphones
Best camera phones in April 2024: अगर आप भी फोटोग्राफी के शौकीन हैं और तगड़े कैमरा फीचर्स वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आज हम आपको मिड रेंड में तगड़े कैमरा क्वालिटी के साथ आने वाले कुछ फोन्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जिसे आप बेहद कम दाम में खरीद सकते हैं।
सबसे खास बात यह है कि, ये फोन्स आपको 30 हजार से भी कम दाम में मिल जाएगें। जिससे ग्राहक बेहतरीन फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। इस लिस्ट में Realme , Oppo और Oneplus जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन शामिल हैं।

Oppo F25 Pro- ओप्पो F25 प्रो 5G में आपको 64MP का मेन कैमरा, एक 8MP का वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.7 इंच का फुल HD+ OLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इस मिड-रेंज स्मार्टफोन फ्रंट पर पांडा ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है ।
Realme 12 Pro+ 5G- रियलमी 12 प्रो+ 5जी को आप 30 हजार तक की कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन में आपको फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा मिलेगा। जो 64MP OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 50MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस से लैस है।

इसके साथ ही इसमें सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 6.7 इंच की OLED स्क्रीन के साथ आ रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट के साथ आ रहा है।
Oneplus Nord CE 4 5G: वनप्लस नॉर्ड CE 4 5G में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT600 मेन कैमरा और 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2412 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और 210Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आ रहा है। इसके अलावा इसमें परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 SoC प्रोसेसर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








