₹25000 के अंदर 2026 में खरीदें ये शानदार कैमरा Smartphones, फोटो क्वालिटी में देंगे फ्लैगशिप को टक्कर
अगर आप 2026 में अपना पुराना स्मार्टफोन अपग्रेड करने का सोच रहे हैं, लेकिन बजट ज्यादा बढ़ाना नहीं चाहते, तो ₹25,000 के अंदर मिलने वाले कैमरा फोन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं।
आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये हमारी रोजमर्रा की यादों को कैप्चर करने का सबसे बड़ा जरिया बन चुके हैं। खासकर युवा यूजर्स के लिए कैमरा क्वालिटी अब सबसे बड़ा फैक्टर बन गई है।
इस बजट सेगमेंट में Vivo, Motorola, Realme, OnePlus, Oppo, Samsung और Redmi जैसी कंपनियां शानदार कैमरा सेटअप, दमदार बैटरी और स्मूद डिस्प्ले के साथ जबरदस्त विकल्प दे रही हैं। तो चलिए ₹25,000 के अंदर आने वाले ऐसे ही 7 बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।

Vivo T4 (₹22,999)
- Vivo T4 इस बजट में एक शानदार ऑलराउंडर फोन है।
- इसमें आपको 50MP का डुअल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
- फोन Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है।
- इसमें 7300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। 90W फास्ट चार्जिंग इसे और भी खास बनाती है।
Motorola Edge 60 (₹24,699)
- Motorola Edge 60 कैमरा लवर्स के लिए शानदार विकल्प है।
- इसमें 50MP + 10MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
- इसके साथ 50MP सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
- P-OLED डिस्प्ले और Dimensity 7400 प्रोसेसर इसे मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए भी बढ़िया बनाते हैं।
Realme 15T (₹22,499)
- Realme 15T उन यूजर्स के लिए है जो ज्यादा सेल्फी और वीडियो बनाते हैं।
- इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
- फोन में 50MP + 2MP डुअल कैमरा सेटअप है।
- साथ ही इसमें AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 6400 Max प्रोसेसर दिया गया है।
OnePlus Nord CE 5 (₹24,999)
- OnePlus Nord CE 5 उन लोगों के लिए है जो कैमरा के साथ-साथ OxygenOS का क्लीन एक्सपीरियंस चाहते हैं।
- इसमें 50MP + 8MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
- Dimensity 8350 Apex चिपसेट और 80W चार्जिंग इसे एक फास्ट फोन बनाते हैं।
Oppo K13 5G (₹22,999)
- Oppo K13 5G एक बैलेंस्ड स्मार्टफोन है।
- इसमें डुअल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है।
- 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग इसे लॉन्ग टर्म यूज के लिए परफेक्ट बनाती है।
Samsung Galaxy A17 (₹18,549)
- अगर आप Samsung का फोन चाहते हैं, तो Galaxy A17 एक अच्छा ऑप्शन है।
- इसमें 50MP + 5MP + 2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
- Super AMOLED डिस्प्ले और One UI 7 का एक्सपीरियंस इसे खास बनाता है।
Redmi Note 15 (₹22,995)
- Redmi Note 15 इस लिस्ट का सबसे हाई-रेजोल्यूशन कैमरा फोन है।
- इसमें 108MP + 8MP डुअल कैमरा और 20MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और HyperOS 2 इसे स्मूद परफॉर्मेंस देता है।
अगर आपका बजट ₹25,000 के आसपास है और आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और परफॉर्मेंस में शानदार हो, तो ये सभी विकल्प 2026 में सबसे बेस्ट साबित हो सकते हैं।
चाहे आप फोटोग्राफी लवर हों, स्टूडेंट हों या सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर - इन फोन में आपको फ्लैगशिप जैसी कैमरा क्वालिटी का अनुभव मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








