10 हजार से भी कम में आते हैं ये दमदार कैमरा , बैटरी से लैस नए स्मार्टफोन्स, देखिए लिस्ट
Best Smartphone Under 10,000: अगर आप भी कम बजट में तगड़ा कैमरा और दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फोटोग्राफी के लिए बेस्ट बजट फोन्स में से एक हैं। साथ ही यह10 हजार तक की कीमत में आपको मिल भी जाएंगे। तो चलिए आगे इस फोन्स के नाम कीमत और इसकी खासियत के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Moto G14 स्मार्टफोन
मोटो जी 14 जिसे ग्राहक अमेजन से मात्र 8,499 रुपये में खरीद सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने अपने यूजर्स को इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000 mAh की बैटरी शामिल की गई है।

Itel P55 5G स्मार्टफोन
इसके अलावा आप आईटेल पी55 स्मार्टफोन को भी अपने लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। जिसे इसकी अमेजन से 26% डिस्काउंट के साथ मात्र 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें फोटोग्राफी के लिए आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह फोन 6.6-इंच की डिस्प्ले के साथ आ रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 SoC चिपसेट मिलेगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसे 5,000mAh की बैटरी से लैस किया है।
POCO C55 स्मार्टफोन
पोको सी 55 को केवल 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। जो मीडियाटेक हेलियो G85 SoC से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें आपको एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.71-इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। यह फोन MIUI 13, Android 12 OS पर ऑपरेटिंग होगा।


Click it and Unblock the Notifications