Home
Mobile

25,000 के बजट में आते हैं ये बेस्‍ट कैमरा Smartphone, यहां देखें लिस्ट, जानें कीमत व फीचर्स

Best Camera Smartphone Under 25,000: अगर आप भी फोटोग्राफी के शौकीन हैं और बेस्ट कैमरा फोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। आज हम आपके लिए 25 हजार तक की बजट में दमदार कैमरा से लैस स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं। जिससे आप बेहतरीन फोटोग्राफी कर सकेंगे। तो आइए आपको आगे इन फोन्स की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy F54 5G

सैमसंग गैलेक्सी एफ54 5जी स्मार्टफोन को आप एक्सचेंज ऑफर के तहत 25,000 रुपये तक की बजट में खरीद सकते हैं। जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही आपको इसमें 6000mAh की बैटरी भी मिल रही है। यह फोन उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें लंबी बैटरी वाला फोन चाहिए।

25,000 के बजट में आते हैं ये बेस्‍ट कैमरा Smartphone, यहां देखें लिस्ट

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

इसके अलावा आप वनप्लस के नॉर्ड C3 लाइट 5G को भी अपने ऑप्शन में शामिल कर सकते हैं। जो फोटोग्राफी के लिहाज से बढ़िया फोन है। इसमें आपको 108MP का प्राइमरी कैमरा के साथ 5000mAh की बैटरी मिल रही है। इस फोन के 256GB वेरिएंट को ग्राहक 21,076 रुपये में खरीद सकता है।

Realme 11 Pro Plus 5G

रियलमी 11 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। जिसे एक्सचेंज ऑफर के तहत 25,000 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन में कंपनी ने 200 मेगापिक्सल का कैमरा, 5000mAh की बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर को शामिल किया है।

Infinix GT 10 Pro

इनफिनिक्स जीटी 10 प्रो में यूजर को ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 108MP का है। अपने इस डिवाइस में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर को शामिल किया है। जो 5000mAh की बैटरी से लैस है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक 21,999 रुपये कीमत में खरीद सकता है।

25,000 के बजट में आते हैं ये बेस्‍ट कैमरा Smartphone, यहां देखें लिस्ट

Vivo T2 Pro 5G

Vivo T2 Pro 5G में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस शामिल है। वहीं सेल्‍फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे आप 25 हजार से भी कम कीमत में खरीद सकेंगे।

इनके अलावा आप Poco X5 Pro 5G, Redmi Note 12 Pro 5G को भी एक बार देख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you about smartphones that come with powerful cameras in a budget of up to Rs 25,000, through which you will be able to do excellent photography. Many big companies including Samsung, OnePlus, Vivo are included in this list.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X