Home
Mobile

Best Camera Phones: फोटोग्राफी के लिए बेस्ट हैं ये सस्ते स्मार्टफोन्स, Samsung, Poco जैसे ब्रांड शामिल, जानें

Best Camera Phones Under 10000: अगर आप भी फोटोग्राफी के शौकीन हैं और कम बजट में शानदार कैमरे वाला फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे फोन्स की लिस्ट बताने जा रहे हैं। जो महज 10 हजार की कीमत से दमदार कैमरा क्वालिटी के साथ आ रहा है। इस लिस्ट में सैमसंग , पोको सहित कई ब्रांड के फोन्स शामिल है। तो चलिए आपके आगे इस फोन्स की कीमत और फीचर्स से रूबरू करवाते हैं।

Samsung Galaxy F13

सैमसंग के इस फोन को आप 10 हजार से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। जिसमें आपको बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के साथ धांसू फीचर्स भी मिलेंगे। इस हैंडसेट को कंपनी ने Samsung Exynos 8 Octa 850 प्रोसेसर चिपसेट से लैस किया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 5MP + 2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इस फोन में 6.6 इंच के डिस्प्ले और FHD+ रेजोल्यूशन दिया गया है। इसे पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी इसमें शामिल की गई है। यह फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आ रहा है।

Best Camera Phones: फोटोग्राफी के लिए बेस्ट हैं ये सस्ते स्मार्टफोन्स

POCO C55

पोको C55 को भी आप अपने लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसे ग्राहक फ्लिपकार्ट से 10 हजार के अंदर ही खरीद सकता हैं। जिसमें आपको मीडियाटेक हेलियो G85 ऑक्टा कोर प्रोसेसर चिपसेट मिल रहा है। इसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। यह फोन Android v12 OS पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP+2MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। यह फोन 6.71 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आएगा। जिसमें कंपनी ने 5000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की है।

Infinix Hot 30i

इसके अलावा Infinix Hot 30i स्मार्टफोन भी फोटोग्राफी के लिए कम बजट में शानदार फोन में से एक है। इसमें कंपनी ने 50MP+AI कैमरा शामिल किया है। सेल्फी के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा आपको इसमें MediaTek Helio G37 प्रोसेसर मिल रहा है। ये 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इस फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस किया गया है। इसे पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह Android v12 OS पर रन करता है। इसे ग्राहक फ्लिपकार्ट से 9 हजार से भी कम कीमत में खरीदसकता है।

Best Camera Phones: फोटोग्राफी के लिए बेस्ट हैं ये सस्ते स्मार्टफोन्स

Xiaomi Redmi 12C

Xiaomi Redmi 12C भी 10 हजार से कम कीमत में फोटोग्राफी के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको 50MP + 0.08MP का ड्यूल कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस है। जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आएगा। इसके स्टोरज को आप 1TB तक बढ़ा बी सकते हैं। इस फोन में 6.71 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है ,जो 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है।

Nokia G11

नोकिया G11 भी फोटोग्राफी के लिए एक अच्छा विकल्प है। जिसमें आपको 50MP डुअल AI रियर कैमरा मिल रहा है। कंपनी ने इससे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए OZO स्पाटिअल ऑडियो और AI इमेजिंग मोड से लैस किया है। इसमें 6.5 इंच का IPS LCD दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। Nokia G11 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें कंपनी ने 5000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की है। इसे एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम और Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you the list of some such phones. Which is coming with strong camera quality at a price of just Rs 10 thousand. This list includes phones of many brands including Samsung, Poco.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X