2025 के Best Compact Smartphones: OnePlus 13s से लेकर iPhone 16e तक, छोटे साइज में दमदार परफॉर्मेंस
Best Compact Smartphones: आज के दौर में स्मार्टफोन्स जितने पावरफुल होते जा रहे हैं, उनका साइज भी बढ़ता जा रहा है। लेकिन हर यूज़र बड़ा स्क्रीन वाला फोन पसंद नहीं करता। कई लोग ऐसे डिवाइस चाहते हैं जो हाथ में आसानी से पकड़ में आएं, जेब में आराम से फिट हों और वजन में हल्के हों, साथ ही परफॉर्मेंस और कैमरा भी टॉप-क्लास होना चाहिए।
अगर आप ऐसे ही कॉम्पैक्ट, हाथ में परफेक्ट ग्रिप वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो आपकी ये खोज यहीं खत्म होती है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं 2025 के सबसे बेहतरीन कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन्स, जिनका स्क्रीन साइज छोटा है लेकिन फीचर्स एकदम फ्लैगशिप लेवल के है।

OnePlus 13s
- OnePlus हमेशा से अपने स्लिम और स्लीक डिज़ाइन के लिए जाना जाता है, और OnePlus 13s इसी कैटेगरी में फिट बैठता है। इसकी कीमत ₹47,999 है।
- फोन में 6.32-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसे आसानी से एक हाथ से ऑपरेट किया जा सकता है
- इसके अलावा Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों में बेहद तेज़ है।
- कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल 50MP रियर कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा है।
कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर और फ्लैगशिप-ग्रेड चिपसेट इसे उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है जो छोटा लेकिन शक्तिशाली फोन चाहते हैं।
Vivo X200 FE
Vivo का फोकस अक्सर कैमरा और डिस्प्ले पर होता है, और Vivo X200 FE इस लिस्ट में कैमरा-लवर्स का फेवरेट बन सकता है। इसकी कीमत ₹54,999 है।
- फोन में 6.31-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो कॉम्पैक्ट और हाथ में आरामदायक है।
- इसके अलावा ट्रिपल कैमरा सेटअप: 50MP + 50MP + 8MP है। इसमें 50MP अल्ट्रा-क्लियर सेल्फी कैमरा भी है।
- प्रोसेसर की बात करें तो ये MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर के साथ आता है।
6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ यह उन यूज़र्स के लिए बेस्ट है जो छोटी बॉडी में मैक्सिमम पॉवर और बेहतरीन कैमरा परफॉर्मेंस चाहते हैं।
iPhone 16e
Apple के कॉम्पैक्ट फोन हमेशा से लोकप्रिय रहे हैं, और iPhone 16e नए फीचर्स के साथ इस परंपरा को आगे बढ़ाता है। इसकी कीमत ₹48,990 है।
- फोन में 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले के साथ 48MP रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
- इसमें A18 चिपसेट है, जो स्मूदनेस और स्टेबिलिटी के लिए जाना जाता है
- ये हल्का, स्लिम और एक-हाथ यूज़ के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
अगर आप iOS फैन हैं और एक छोटा-सा प्रीमियम फोन चाहते हैं, तो iPhone 16e आपके लिए ही बना है।
Samsung Galaxy S25
सैमसंग की फ्लैगशिप S-सीरीज में Galaxy S25 सबसे कॉम्पैक्ट और पावरफुल विकल्पों में से एक है। फिलहाल इसकी कीमत लगभग ₹63,580 है।
- इसमें 6.2-इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है।
- इसका Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर अल्ट्रा-फास्ट है।
- इसमें 50MP + 10MP + 12MP का ट्रिपल रियर कैमरा है।
- ये फोन स्मूद परफॉर्मेंस और हल्के वजन के लिए जाना जाता है।
Samsung Galaxy S25 उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो एक छोटे साइज में प्रीमियम फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं।
Google Pixel 9a
अगर आप छोटी बॉडी में Google की फोटोग्राफी मैजिक चाहते हैं, तो Pixel 9a आपके लिए एक शानदार विकल्प है। इसकी कीमत ₹44,999 है।
- इसमें 6.3-इंच P-OLED डिस्प्ले है, जो कॉम्पैक्ट और ग्रिप-फ्रेंडली है।
- इसका 48MP + 13MP डुअल कैमरा क्लासिक फोटो क्वालिटी देता है। साथ ही इसमें 16MP फ्रंट कैमरा भी है।
- फोन में Google Tensor G4 चिपसेट दिया गया है।
Pixel 9a खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें छोटा फोन चाहिए लेकिन कैमरा क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना।
कौन-सा कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है आपके लिए सही?
- अगर आप कैमरा, परफॉर्मेंस, बैटरी और डिज़ाइन का सबसे संतुलित कॉम्बिनेशन चाहते हैं, तो Vivo X200 FE और OnePlus 13s बेहतरीन चॉइस हैं।
- iPhone यूजर्स के लिए iPhone 16e एक परफेक्ट कॉम्पैक्ट ऑप्शन है।
- Android फ्लैगशिप फील चाहिए तो Samsung Galaxy S25।
- और अगर कैमरा सबसे जरूरी है, तो Google Pixel 9a आपका फोन है।


Click it and Unblock the Notifications