Home
Mobile

10 हजार रुपये से भी कम कीमत में मिल रहे दमदार फीचर्स वाले ये स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट

10 हजार रुपये से भी कम कीमत में मिल रहे दमदार फीचर्स वाले ये फोन

Smartphones Under 10000 rs: अगर आप भी लो बजट में दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो, आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। यहां हम आपको 10 हजार से भी कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स के बारें में बताने जा रहे हैं। जिसमें आपको शानदार फीचर्स और कैमरा काफी कम दाम में मिल रहा है। इन स्मार्टफोन में आपको हाई क्वालिटी स्क्रीन के साथ ही एक तगड़ी बैटरी और हाई परफॉर्मिंग प्रोसेसर दिया जा रहा है। तो चलिए आपको इन फोन्स के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं। जिसकी मदद से आप अपने लिए कम बजट में एक शानदार फोन ले सकेंगे।

Nokia C32 स्मार्टफोन

Nokia C32 स्मार्टफोन के बेस मॉडल को आप 10 हजार से भी कम कीमत में ले सकते हैं। जिसमें आपको 4 GB रैम और 64 GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा। यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड UI के साथ आ रहा है। जिसमें आपको कई शानदार फीचर्स मिल रहे हैं। यह फोन IP52 रेटिंग के साथ आता है। वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस है। इस फोन में आपको एक दमदार बैटरी मिल रही है। जिसे आप एक बार की चार्ज में 3 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फोन को आप मात्र 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

10 हजार रुपये से भी कम कीमत में मिल रहे दमदार फीचर्स वाले ये फोन

Lava Blaze 2 स्मार्टफोन

इसके बाद बात करते हैं, Lava Blaze 2 कि, जिसे आप 10 हजार की कम प्राइज में खरीद सकते हैं। इस हैंडसेट में आपको Unisoc T616 प्रोसेसर मिल रहा है। इस फोन में यूजर्स को 6.5 इंच एचडी+ रेजॉलूशन स्क्रीन दी गई है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। स्टोरेज की बात करें तो इस डिवाइस में 6 GB रैम और 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है। फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Motorola E13 स्मार्टफोन

Motorola E13 स्मार्टफोन को भी आप 10 हजार से कम कीमत के साथ अपने घर ला सकते हैं। यह हैंडसेट स्टॉक ऐंड्रॉयड UI के साथ आता है। जिसमें आपको 6.5 इंच डिस्प्ले मिल रहा है। इस फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी को शामिल किया है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इस फोन में आपको यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिल रहा है।

10 हजार रुपये से भी कम कीमत में मिल रहे दमदार फीचर्स वाले ये फोन

Redmi A2 स्मार्टफोन

Redmi A2 स्मार्टफोन को आप 7 हजार से भी कम कीमत के साथ ले सकते हैं। काफी किफायती होने के बाद इस स्मार्टफोन में बेस्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स मिल रहे हैं। इस फोन में आपको 6.52 इंच एचडी+ रेजॉलूशन डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक हीलियो G36 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है। फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M04 स्मार्टफोन

Samsung Galaxy M04 स्मार्टफोन भी आप 10 हजार से कम कीमत में खरीद सकते हैं। जिसमें आपको 6.5 इंच की डिस्प्ले मिल रहा है, जो एचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करती है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी है,जो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में यूजर्स को फोटोग्राफी के लिए ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसे आप महज 8,499 रुपये खर्च कर खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you about smartphones priced below Rs 10,000. In which great camera and strong features have been included.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X