भारत में मौजूद Best Flagship Phones 2024, जिन्हें आपको खरीदना चाहिए
Best Flagship Phones in India 2024: अगर आप भी फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते है, और ज्यादा कीमत होने के कारण इसे नहीं ले पा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।
आज हम इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे Best Flagship Phones के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूजर्स को प्रीमियम अनुभव देने हैं। भारतीय बाजार में कुछ फ्लैगशिप किलर फोन हैं, जो बेहतरीन प्रदर्शन, तगड़ा कैमरा क्वालिटी और एक अलग अनुभव के बीच सही संतुलन बनाते हैं।

तो चलिए आगे आपको बताते है, भारत में मौजूद (Best Flagship Phones in India 2024) कुछ ऐसे फ्लैगशिप फोन्स के बारे में जिन्हें आपको खरीदना चाहिए।
Google Pixel 8a: सबसे पहले बात करते हैं, पिक्सल 8ए की, जिसकी कीमत इस वक्त 52,999 रुपये हैं। इसमें आपको 6.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है, परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने Android 14 Google Tensor G3 चिपसेट दिया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 64MP + 13MP डुअल कैमरा के साथ 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4492mAh की बैटरी दी है।

Samsung Galaxy S23 FE: इसके बाद आप गैलेक्सी एस23 एफई को भी देख सकते हैं, जिसकी कीमत 54,999 रुपये है। इस फोन में आपको 6.4 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही इसमें Exynos 2200 (4nm), ऑक्टा कोर चिपसेट दिया गया है।
50MP + 12MP + 8MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आने वाले इस फोन में 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4500 mAh की बैटरी शामिल की है।

iQOO 12: आईक्यू के इस फ्लैगशिप फोन को आप 52,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 (4 एनएम) के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 64MP + 50MP कैमरा के साथ 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है।

Xiaomi 14 CIVI: शाओमी के इस फोन को 42,999 रुपये कीमत में खरीदा जा सकेगा। इस फोन में आपको 6.55 इंच का डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 3 SoC मिलता है।
इसके अलावा इसमें कंपनी ने ट्रिपल प्राइमरी कैमरा जो 50MP + 12MP + 50MP के साथ 32MP + 32MP डुअल फ्रंट कैमरा दिया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4700mAh की बैटरी दी है।
Vivo X100: वीवो एक्स 100 को भी आप अपने लिस्ट में शामिल कर सकते हैं, जिसकी कीमत 63,999 रुपये है। इस फोन में आपको 6.78 इंच का डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 (4 एनएम), ऑक्टा कोर नॉन-रिमूवेबल Li-Ion 4800 mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा 50MP + 50MP + 64MP ट्रिपल प्राइमरी कैमरा मिलता है।

Nothing Phone 2: नथिंग फोन 2 को 39,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसमें कंपनी ने 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नेपड्रैगन 8+ जनरेशन 1 (4nm) मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP + 50MP डुअल प्राइमरी कैमरा के साथ 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए 4700mAh की बैटरी दी गई है।
Tecno CAMON 30 5G Premier: टेक्नो के इस फेलैगशिप फोन को 39,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें 6.77 इंच के डिस्प्ले के साथ, 50MP + 50MP + 50MP ट्रिपल प्राइमरी कैमरा औक 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Android 14 Mediatek डाइमेंशन 8200 अल्टीमेट शामिल किया गया है। यह फोन 5000 mAh की बैटरी से भी लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








