जनवरी 2025 में खरीदने के लिए टॉप फ्लैगशिप स्मार्टफोन, OnePlus 13, Oppo Find X8, iPhone 16 और अन्य
पिछले साल के आखिर से लेकर जनवरी तक फ्लैगशिप स्मार्टफोन की दुनिया में कई शानदार फोन लॉन्च हुए हैं, और अब 80,000 रुपये से कम दाम में एक से बढ़कर एक ऑप्शन उपलब्ध हैं। चाहें आपको कैमरा परफॉर्मेंस में बेहतर चाहिए या फिर AI और परफॉर्मेंस से लैस स्मार्टफोन, अब सभी यूजर्स के लिए कुछ न कुछ खास है।
अब आपके पास ऐसे फोन हैं जो दमदार फीचर्स और प्रीमियम एक्सपीरियंस का वादा करते हैं, और ये सभी बजट के भीतर आते हैं। तो आइए जानते हैं, 80 हजार से कम में कौन से फ्लैगशिप स्मार्टफोन आपकी खरीदारी के लिए बेहतरीन हैं।

OnePlus 13
हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस 13 जिसकी बिक्री 10 जनवरी से शुरू होगी। यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस है, जो परफॉर्मेंस के मामले में उसे एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है।
परफॉर्मेंस, कैमरा, डिस्प्ले और डिजाइन का शानदार कॉम्बिनेशन इस फोन को एक आदर्श फ्लैगशिप बनाता है। इसके साथ-साथ यह ड्यूल IP रेटिंग IP68/69 के साथ अत्यधिक टिकाऊ भी हैष वनप्लस 13 में फ्लैट स्क्रीन और साइड डिजाइन है, जो उसे प्रीमियम लुक देता है। 69,999 की कीमत में मिलने वाला यह स्मार्टफोन परफॉर्मेंस-पोक्स्ड यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
Oppo Find X8
Oppo Find X8 जो पिछले साल के आखिर में Oppo Find X8 Pro के साथ लॉन्च हुआ था, कैमरा लवर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें हैसलब्लैड द्वारा ट्यून किया गया ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड शूटर और 50MP का टेलीफोटो 3x लेंस शामिल है।
यह डिवाइस डाइमेंशन 9400 चिपसेट से लैस है और एक प्रीमियम डिजाइन में आता है। 69,999 रुपये की कीमत में आपको शानदार कैमरा परफॉर्मेंस और हाई-लेवल डिवाइस का बेहतीन मिश्रण मिलता है।
iPhone 16
Apple का लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन iPhone 16 Pro मॉडल के साथ पेश किया गया है। इसमें A18 चिपसेट है, जो 3nm आर्किटेक्चर पर आधारित है और गेमिंग के लिए बेहतरीन प्रदर्शन प्रदान करता है। इसमें 6.1 इंच की स्कीन उन यूजर्स के लिए आदर्श है, जो छोटे फोन पसंद करते हैं।
इसके साथ ही iPhone 16 में Apple के नए Apple Intelligence फीचर भी हैं, जिसमें कैमरा कंट्रोल और एक्शन बटन शामिल हैं। इसकी कीमत 79,900 है, लेकिन सेल के दौरान आप इसे 5000 से 10,000 रुपये तक कम कीमत में पा सकते हैं।
Vivo X200
Vivo X200 एक मीडियाटेक डाइमेंशन 9400-पावर्ड स्मार्टफोन है जो कैमरा परफॉर्मेंस पर ध्यान क्रेंद्रित करता है। इसमें 50MP कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन कैमरा 50MP और 50MP 3x टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। इसमें 6.67 इंच की स्क्रीन पर कॉम्पैक्ट डिजाइन और मीडिया खपत के लिए बेहतरीन संतुलन है।
साथ ही यह IP68 और IP69 ड्यूअल रेटिंग के साथ आता है, जो उसे अधिक टिकाऊ बनाता है। 65,999 की कीमक में Vivo X200 एक बेहतरीन कैमरा स्मार्टफोन ऑप्शन है।


Click it and Unblock the Notifications








