Home
Mobile

Best Gaming Phones 2025: बैटरी और शानदार डिस्प्ले के साथ गेमिंग का मिलेगा नया एक्सपीरियंस, देखें लिस्ट

आजकल स्मार्टफोन्स हर किसी की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। लेकिन इनमें से कई लोग ऐसे भी हैं, जो कि मोबाइल पर गेम खेलना अधिक पसंद करते हैं और सिर्फ गेमिंग वाला स्मार्टफोन खरीदना अधिक पसंद करते है। इसी जरूरत को ध्यान रखते हुए स्मार्टफोन मेकर्स अपने मोबाइल को गेमिंग सेंट्रिक बनाने पर लगातार काम करते हैं।

ऐसे में यदि आप भी अच्छा गेमिंग फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आ सकता है। आज हम आपको Best Gaming Phones 2025 के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने लिए एक शानदार गेमिंग स्मार्टफोन खरीद सकें। आइए जानते हैं बेस्ट गेमिंग फोन्स 2025 के बारे में।

Best Gaming Phones 2025: यहां देखें फीचर्स और लिस्ट

Best Gaming Phones 2025 की लिस्ट

iQOO 13

iQOO 13 एक दमदार गेमिंग स्मार्टफोन है। ये फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है, जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड को सपोर्ट करता है। इसकी वजह से परफॉर्मेंस बेहतर होती है। फोन ने 28,05,924 का AnTuTu स्कोर प्राप्त किया है, जो कि अब तक का सबसे बेस्ट स्कोर है। इसमें सुपरकंम्प्यूटिंग चिप Q2 और 7000mm वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो कि हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखता है। फोन में 16GB/512GB तक का इंटरनल स्टोरेज, 6.82 इंच की पंच होल डिस्प्ले दी गई है। इसकी बैटरी 6150mAh है, जो कि 120 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme GT 7 Pro

GT 7 Pro एक गेमिंग फोन है। ये फोन भी Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर रन करता है। यह चिप 3nm फ्रेब्रिकेशन और Orion CPU आर्किटेक्चर पर बेस्ड है, जो कि शानदार परफॉर्मेंस देता है। फोन में 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दिया गया है। इसमें मौजूद 6.78 इंच की ऑल कर्व्ड डिस्प्ले में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और एलटीपीओ एमोलेड पैनल है, जो प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है। फोन की बैटरी 5800mAh है, जो कि गेमिंग के हिसाब से सही है।

Vivo X200 Pro

ये फोन MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट पर रन करता है और गेमिंग के लिए अलग से ग्राफिक इंजन प्रदान करता है। X200 Pro में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज उपलब्ध है। 6.78 इंच की 2K OLED डिस्प्ले सपोर्ट के साथ इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जो कि गेमिंग एक्सपीरियंस को अलग लेवल पर ले जाती है। फोन में 6000mAh की बैटरी और 90 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Oppo Find X8 Pro

Find X8 Pro भी गेमिंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। ये फोन लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट पर कार्य करता है, जिसमें 3.63GHz क्लॉक स्पीड और Cortec-X925 आर्किटेक्चर है। फोन 6.78 इंच की 2K डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें Infinit View पैनल के इस्तेमाल के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है।

इसमें गोरिल्ला ग्लास 7आई प्रोटेक्शन भी शामिल है। फोन में 16GB LPDDR5X RAM और 512GB स्टोरेज में मिलता है। Find X8 Pro में 5910mAh की बैटरी का सपोर्ट उपलब्ध है, जो कि 10 वॉट रिवर्स वायरलेस के साथ आती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you also want to buy a good gaming phone, then this article can be very useful for you. Today we are going to tell you about the Best Gaming Phones 2025, so that you can buy a great gaming smartphone for yourself.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X