OnePlus 15 या Realme GT 8 Pro: कौन है 2025 का Best Gaming Flagship? जानिए खास रिपोर्ट
OnePlus 15 vs Realme GT 8 Pro: भारत का स्मार्टफोन मार्केट फिलहाल दो फ्लैगशिप फोन्स OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro के बीच एक दिलचस्प जंग देख रहा है । ये दोनों ही नए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस हैं, जो इस साल का सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर माना जा रहा है।
जहां OnePlus 15 पहले लॉन्च होकर सुर्खियों में है, वहीं Realme GT 8 Pro जल्द ही 20 नवंबर को एंट्री लेने वाला है। लेकिन सवाल यह है कि दोनों में से कौन बेहतर परफॉर्मर है, खासतौर पर गेमिंग और परफॉर्मेंस के मोर्चे पर? गिजबॉट की टीम ने इन दोनों फोन को गेमिंग के पहलू से जमकर टेस्ट किया है। आइए जानते हैं इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में ताज कौन जीतता है।

Snapdragon का सबसे एडवांस मोबाइल प्रोसेसर
क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर TSMC की 3nm N3P फेब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित है, जो इसे न सिर्फ ज्यादा एफिशिएंट बल्कि पावरफुल भी बनाता है। इसमें कस्टम Oryon CPU कोर (2+6) कॉन्फिग्रेशन है, दो Prime कोर 4.6GHz पर और छह Performance कोर 3.62GHz पर क्लॉक किए गए हैं।
ग्राफिक्स की बात करें तो इसमें नया Adreno GPU शामिल है, जो 1.2GHz पर रन करता है और 23% बेहतर परफॉर्मेंस तथा 20% कम पावर कंजम्प्शन देता है। यही नहीं, इसमें 18MB की डेडिकेटेड GPU मेमोरी दी गई है, जो हैवी गेमिंग के दौरान 38% तक परफॉर्मेंस बूस्ट देती है।
AI और मशीन लर्निंग के लिए इसमें Hexagon NPU को अपग्रेड किया गया है, जो अब 37% ज्यादा तेज़ और 40% ज्यादा पावर-सेविंग है। इसके साथ ही यह प्रोसेसर Advanced Professional Video (APV) कोडेक और Qualcomm X85 Modem के साथ आता है, जो 12.5Gbps तक की डाउनलोड और 3.7Gbps की अपलोड स्पीड देता है।
OnePlus 15 से बेहतर गेमिंग अनुभव
OnePlus 15 को कंपनी ने भारत में लॉन्च करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक पावरफुल फोन नहीं, बल्कि "गेमिंग के लिए ऑप्टिमाइज्ड फ्लैगशिप" है।
फोन में नया OP Gaming Core, OP FPS Max, और Performance Tri-Chip System शामिल है, जो प्रोसेसर, GPU और थर्मल मैनेजमेंट को सिंक में रखता है।
कंपनी के ग्लोबल मार्केटिंग हेड Marcel Campos ने कहा कि हम गेमिंग फोन नहीं बना रहे, बल्कि अपने फोन्स को गेमिंग के लिए बेहतर बना रहे हैं। इसका मतलब है कि OnePlus 15 उन यूज़र्स के लिए है जो हाई-एंड गेमिंग का मज़ा तो चाहते हैं, लेकिन लुक्स और यूज़र एक्सपीरियंस से कोई समझौता नहीं करना चाहते।
बेंचमार्क बैटल: नंबरों में कौन आगे?
| टेस्ट | OnePlus 15 | Realme GT 8 Pro |
| AnTuTu | 3,706,238 | 3,952,204 |
| Geekbench 6 (Single-Core) | 3,618 | 3,496 |
| Geekbench 6 (Multi-Core) | 11,203 | 10,440 |
| Steel Nomad Light Stress Test | क्रैश (2,846 स्कोर तक) | चला (55°C पीक टेम्प.) |
रिजल्ट
बेंचमार्क स्कोर्स में Realme GT 8 Pro ने थोड़ा बढ़त बनाई है, खासतौर पर AnTuTu पर। लेकिन थर्मल मैनेजमेंट में OnePlus 15 ज्यादा स्टेबल दिखा। Realme का फोन 55°C तक गर्म हुआ, जबकि OnePlus ने ओवरहीटिंग से बचते हुए कंट्रोल बनाए रखा।
असली टेस्ट: गेमिंग में कौन है बॉस?
BGMI (Battlegrounds Mobile India)
- दोनों फोन्स ने 120fps गेमिंग सपोर्ट किया, लेकिन OnePlus 15 ने फ्रेम स्टेबिलिटी बेहतर रखी।
- OnePlus 15: 118-120fps (स्मूद और स्टेबल)
- Realme GT 8 Pro: कभी-कभी 90fps तक गिरा
Call of Duty: Mobile
- OnePlus 15 ने 165fps गेमप्ले सपोर्ट दिया (Low + Ultra सेटिंग्स पर)। यह OnePlus और COD की पार्टनरशिप का नतीजा है।
- Team Deathmatch में OnePlus 15 स्मूद रहा
- GT 8 Pro में FPS ड्रॉप हुआ, 102fps तक
Genshin Impact
- यह गेम प्रोसेसर और GPU दोनों की असली परीक्षा लेता है।
- OnePlus 15: औसतन 59.8fps
- Realme GT 8 Pro: औसतन 50fps
- यहां भी OnePlus ने ज्यादा स्टेबल और कूल परफॉर्मेंस दी।
GRID Legends
दोनों फोन्स में गेम बार-बार क्रैश हुआ, इससे लगता है कि Snapdragon 8 Elite Gen 5 अभी भी कुछ गेम्स के साथ पूरी तरह ऑप्टिमाइज़ नहीं हुआ है।
बैटरी और थर्मल मैनेजमेंट
OnePlus 15 में 7,300mAh बैटरी है जबकि Realme GT 8 Pro में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
दोनों फोन्स ने लगभग समान बैकअप दिया, लेकिन OnePlus की थर्मल एफिशिएंसी बेहतर रही, लंबी गेमिंग के बाद भी इसका तापमान 40°C तक ही रहा जबकि Realme 42°C तक पहुंच गया।
OnePlus का "Tri-Chip सिस्टम" यहां कारगर साबित हुआ, जो थर्मल थ्रॉटलिंग को रोकता है और बैटरी ड्रेन कम करता है।
यूजर एक्सपीरियंस और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन
OnePlus 15 OxygenOS 15 के साथ आता है, जो गेमिंग के दौरान बैकग्राउंड टास्क को स्मार्टली हैंडल करता है। वहीं Realme GT 8 Pro का UI अभी प्री-लॉन्च सॉफ्टवेयर पर था, इसलिए परफॉर्मेंस ड्रॉप्स संभव हैं जिन्हें कंपनी अपडेट्स से सुधार सकती है।
"गेमिंग चैंपियन" कौन है?
अगर आपका फोकस स्मूद गेमिंग और हीट कंट्रोल पर है, तो OnePlus 15 साफ विजेता है। इसमें स्टेबल फ्रेमरेट्स, बेहतर बैटरी एफिशिएंसी और 165fps गेमिंग सपोर्ट जैसी खासियतें हैं।
वहीं Realme GT 8 Pro थोड़ी ज्यादा रॉ पावर देता है और शायद कम कीमत में आएगा, इसलिए यह वैल्यू-फॉर-मनी यूज़र्स के लिए आकर्षक रहेगा।
फिलहाल, Snapdragon 8 Elite Gen 5 के पहले राउंड में OnePlus 15 ने साबित किया है कि गेमिंग सिर्फ नंबरों का खेल नहीं,ऑप्टिमाइजेशन और कंट्रोल ही असली ताकत है।


Click it and Unblock the Notifications