Home
Mobile

Year Ender 2025: 2025 के बेस्ट गेमिंग Smartphones; OnePlus से लेकर iPhone तक, शामिल है कई नाम

2025 मोबाइल गेमिंग के लिए माइलस्टोन साबित हुआ है। इस साल कंपनियों ने सिर्फ स्पेसिफिकेशन नहीं बढ़ाए, बल्कि गेमिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह नेक्स्ट लेवल बनाने पर फोकस किया। बेहतर कूलिंग सिस्टम, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, पावरफुल चिपसेट और मैसिव बैटरी के साथ इस साल कई ऐसे स्मार्टफोन आए जो बिना लैग और हीटिंग के लंबे समय तक गेमिंग परफॉर्मेंस देते हैं।

अगर आपका बजट 1 लाख रुपये तक है और आप गेमिंग के लिए स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो यहाँ हैं 2025 के टॉप 5 गेमिंग फोन जिन्हें आप बिल्कुल मिस नहीं कर सकते हैं।

Year Ender 2025: 2025 के बेस्ट गेमिंग Smartphones

iQOO 15 (₹72,999)

iQOO 15 साल का एक शानदार गेमिंग फ्लैगशिप माना जा रहा है। फोन में 6.85-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है, जो स्मूथ ग्राफिक्स और बिना फ्रेम ड्रॉप के गेमिंग करवाता है।

7000mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट इसे लंबी गेमिंग के लिए परफेक्ट बनाता है। इसका 8K वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम लंबे सेशन में भी तापमान कंट्रोल रखता है।

Realme GT 8 Pro (₹72,999)

Realme GT 8 Pro को इस साल का सबसे बैलेंस्ड गेमिंग फोन कहा जा रहा है। इसमें 6.79-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलता है।

7000mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग इसे पावर-यूजर्स के लिए आदर्श ऑप्शन बनाती है। इसमें एडवांस कूलिंग और एक डेडिकेटेड AI चिप मौजूद है जो गेमिंग परफॉर्मेंस को हमेशा हाई पर रखती है।

OnePlus 15 (₹72,999)

OnePlus 15 उन गेमर्स के लिए है जो हाई FPS और अल्ट्रा-फास्ट रिस्पॉन्स चाहते हैं। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Adreno 840 GPU मिलता है, साथ में एक G2 गेमिंग चिप भी जो गेमिंग मोड में CPU-GPU ऑप्टिमाइजेशन को और बेहतर करती है।

फोन का 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। 7300mAh बैटरी और 120W चार्जिंग के साथ यह लंबी गेमिंग सेशन के लिए तैयार है।

Apple iPhone 17 (₹82,900)

एप्पल इस साल गेमिंग में भी असली दावेदार बनकर लौट आया है। iPhone 17 में 6.3-इंच LTPO Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में A19 चिप, Neural Accelerator GPU और 16-core Neural Engine मिलता है।

हैवी गेम्स, हाई-एंड ग्राफिक्स और लगातार बैक-टू-बैक प्ले से भी यह फोन आसानी से हैंडल कर लेता है, खासकर iOS गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन की वजह से।

OnePlus Nord 5 (₹31,999)

अगर आपका बजट कम है लेकिन गेमिंग में कोई समझौता नहीं चाहते, तो OnePlus Nord 5 सबसे बेस्ट है। इसमें 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन Snapdragon 8s Gen 3 चिप पर चलता है, जिसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के ऑप्शन हैं। 6800mAh बैटरी और 7300mm कूलिंग सिस्टम इसे बजट गेमिंग का किंग बनाते हैं।

2025 में गेमिंग फोन्स अब सिर्फ पावरफुल चिप तक सीमित नहीं रहे। कंपनियाँ अब कूलिंग, बैटरी, डिस्प्ले और AI ऑप्टिमाइजेशन पर फोकस कर रही हैं। अगर आप गेमिंग के लिए फ्लैगशिप ले रहे हैं, तो ऊपर दिए गए पाँच मॉडल 1 लाख रुपये के अंदर सबसे बेहतर चॉइस साबित होंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Best Gaming Phones of 2025 Under Rs 1 Lakh: Top 5 Performance Beasts
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X