Home
Mobile

भारत में मिलने वाले बेस्ट गेमिंग फोन, iQOO 9T, Xiaomi 11T Pro, और भी बहुत कुछ

भारत में मिलने वाले बेस्ट गेमिंग फोन, iQOO 9T, Xiaomi 11T Pro और भी कई

Gaming Smartphone : अगर आप अपने पसंदीदा ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलते हैं, तो हम आपके लिए कुछ गेमिंग स्मार्टफोन लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 50 हजार रुपये के आस-पास है। बेस्ट गेमिंग फोन की एक लिस्ट तैयार की गई है जिन पर आप विचार कर सकते हैं। इस लिस्ट में iQOO 9T, Xiaomi 11T Pro, Samsung Galaxy A73, Realme GT 2 Pro और Xiaomi 12 Pro शामिल हैं। तो चलिए इन फोन पर एक नजर डालते हैं।

iQOO 9T स्मार्टफोन

iQOO गेमिंग के लिए जाना जाता है और यह डिवाइस बिल में बिल्कुल फिट बैठता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले है और यह स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ आता है। यह 50MP प्राइमरी शूटर, 13MP वाइड एंगल लेंस और 12MP पोर्ट्रेट कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है। आगे की तरफ इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। यह 120W फ्लैशचार्ज के साथ 4700mAh की बैटरी के साथ आता है। आप इसे अमेजन से खरीद सकते हैं, कीमत की बात करें तो 8GB + 128GB वैरिएंट को 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi 11T Pro

Xiaomi 11T Pro फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर चलता है। इस फोन में 108MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 5MP मैक्रो लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है। आगे की तरफ इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Amazon पर 12GB + 256GB वैरिएंट को 40,000 रुपये में खरीदा जा सकता है।

भारत में मिलने वाले बेस्ट गेमिंग फोन, iQOO 9T, Xiaomi 11T Pro और भी कई

Samsung Galaxy A73

Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन में 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 778G 5G चिपसेट पर बेस्ड है। कैमरे की बात करें तो, इसमें 108MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड, 5MP मैक्रो लेंस और 5MP डेप्थ सेंसर के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप स्पोर्ट दिया गया है। आगे की तरफ इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन के 8GB + 128GB वैरिएंट को 41999 रुपये खरीदा जा सकता है।

Xiaomi 12 प्रो

Xiaomi 12 प्रो स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट से लैस है। इसमें 50MP वाइड लेंस, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप स्पोर्ट दिया गया है। आगे की तरफ इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। Xiaomi 12 Pro 5G में 4600 mAh की बैटरी है जो 120W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है। कीमत की बात करें तो इसे आप 50 हजार के आप-पास की कीमत पर खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Here is a list of the best gaming phones that you can consider. This list includes iQOO 9T, Xiaomi 11T Pro, Samsung Galaxy A73, Realme GT 2 Pro and Xiaomi 12 Pro. So let's take a look at these phones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X