₹40000 के अंदर Best Gaming Phones; दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी वाले 5 शानदार स्मार्टफोन
अगर आप मोबाइल गेमिंग के शौकीन हैं और अपने बजट में एक दमदार स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ₹40,000 के अंदर कई ऐसे Android फोन मौजूद हैं जो बेहतरीन परफॉर्मेंस, स्मूद गेमप्ले, और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं।
यहां हम ऐसे ही 5 स्मार्टफोन लेकर आए हैं जो गेमिंग के लिए एक शानदार पैकेज देते हैं, वो भी बिना ज्यादा खर्च किए। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy S24 5G
Samsung का Galaxy S24 5G इस प्राइस सेगमेंट में एक भरोसेमंद और पावरफुल ऑप्शन है, जिसकी कीमत ₹35799 रुपये है। फोन में कंपनी का Exynos 2400 चिपसेट मिलता है, जो गेमिंग के दौरान स्थिर फ्रेम रेट और अच्छे थर्मल मैनेजमेंट के लिए जाना जाता है।
साथ ही इसका 6.2-इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यानी आप ब्राइट आउटडोर में भी आसानी से गेम खेल सकते हैं। कॉम्पैक्ट फॉर्म-फैक्टर और सैमसंग के ऑप्टिमाइज्ड सॉफ्टवेयर इसे इस लिस्ट का बैलेंस्ड विकल्प बनाते हैं।
iQOO Neo 10
गेमिंग फोन की बात हो और iQOO का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। iQOO Neo 10 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलता है, जो गेमिंग के लिए बने सबसे पावरफुल प्रोसेसरों में से एक है। इसकी कीमत ₹35998 है।
Funtouch OS 15 फोन के UI को काफी स्मूद बनाता है। वहीं 7000mAh की बड़ी बैटरी लंबे गेमिंग सेशन में आपका साथ देती है। बैटरी लाइफ ही इस फोन की हाईलाइट है, लंबे गेमिंग मैराथन के लिए यह परफेक्ट चॉइस बनता है।
Vivo V60e 5G
Vivo V60e 5G भी गेमिंग लवर्स के लिए अच्छे फीचर्स लेकर आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है, जो हाई-एंड गेम्स को स्मूदली रन कराने के लिए ऑप्टिमाइज्ड है। इस फोन की कीमत ₹31999 है।
यह फोन 6500mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यानी आप गेमिंग के लिए फोन को लंबे समय तक चला सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसे कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज भी कर सकते हैं। डिस्प्ले की क्वालिटी इसे एक अच्छे विजुअल गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए बढ़िया विकल्प बनाती है।
Realme GT 7
Realme GT 7 उन गेमर्स के लिए बनाया गया है जो बैटरी और डिस्प्ले क्वालिटी दोनों पर ध्यान देते हैं। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी और 120W का सुपर-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप बिना रुके घंटों तक खेलने का मजा ले सकते हैं। इस फोन की कीमत ₹36998 है।
फोन में MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर मिलता है, जो इस रेंज में एक पावरफुल और एफिशिएंट चिपसेट माना जाता है। इसकी 6.78-इंच LTPO AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000 nits की पीक ब्राइटनेस गेमिंग के विजुअल्स को बेहद शानदार बना देती है।
Oppo Reno 14
Oppo का Reno 14 एक स्टाइलिश और गेमिंग-फ्रेंडली स्मार्टफोन है। इसमें MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है, जो परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी का अच्छा बैलेंस देता है। इसकी कीमत ₹39999 है।
6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो गेमिंग के दौरान स्मूद और रेस्पॉन्सिव अनुभव देता है। 6000mAh बैटरी और High Brightness Mode इसे दिनभर गेम खेलने के लिए उपयुक्त बनाता है।
₹40,000 के बजट में आज मार्केट में कई गेमिंग-केंद्रित स्मार्टफोन्स हैं, लेकिन ऊपर बताए गए मॉडल बैटरी, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले क्वालिटी के मामले में गेमर्स के लिए सबसे बेहतर साबित होते हैं। चाहे आप heavy gaming करते हों या लंबे सेशन, ये फोन आपको निराश नहीं करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications