₹15000 के अंदर Best Gaming Phones; कम बजट में दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन
अगर आप मोबाइल गेमिंग के शौकीन हैं और कम बजट में एक पावरफुल फोन खरीदना चाहते हैं, तो 2026 में ₹15000 के अंदर कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। इस प्राइस रेंज में अब आपको सिर्फ बेसिक फोन नहीं, बल्कि High Refresh Rate डिस्प्ले, गेमिंग प्रोसेसर और लंबी बैटरी के साथ मजबूत परफॉर्मेंस भी मिल जाती है।
आज हम आपके लिए ₹15,000 में बेस्ट गेमिंग फोन लेकर आए हैं, जो Free Fire MAX, BGMI और Call of Duty जैसे गेम्स को स्मूदली चला सकते हैं।

Realme P4x (₹14,199)
Realme P4x इस सेगमेंट में एक मजबूत गेमिंग ऑप्शन है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों के लिए अच्छा माना जाता है।
फोन में 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जिससे लंबे समय तक गेम खेलना आसान हो जाता है।
iQOO Z10x (₹14,998)
iQOO Z10x को खासतौर पर परफॉर्मेंस-फोकस्ड यूज़र्स के लिए बनाया गया है। इसमें Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है, जो इस प्राइस में काफी दमदार है। साथ में 6500mAh बैटरी दी गई है, जिससे लंबे गेमिंग सेशन में भी फोन जल्दी डाउन नहीं होता है।
Motorola G67 Power (₹14,299)
अगर आप Snapdragon प्रोसेसर पसंद करते हैं, तो Motorola G67 Power एक अच्छा विकल्प है। इसमें Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट और Adreno GPU दिया गया है।
फोन में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले मिलता है, जो इसे एक ऑलराउंड गेमिंग फोन बनाता है।
Vivo T4 Lite (₹11,999)
कम बजट में गेमिंग फोन चाहिए तो Vivo T4 Lite भी एक अच्छा विकल्प है। इसमें Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी दी गई है।
हालांकि इसका डिस्प्ले 90Hz है, लेकिन कैजुअल गेमिंग के लिए यह फोन ठीक रहेगा।
Redmi Note 14 SE (₹14,999)
Redmi Note 14 SE उन यूज़र्स के लिए बढ़िया है जो गेमिंग के साथ-साथ डिस्प्ले क्वालिटी भी चाहते हैं। इसमें 6.67-inch AMOLED स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर इसे गेमिंग में अच्छा परफॉर्मर बनाता है।
Samsung Galaxy M17 5G (₹13,499)
Samsung Galaxy M17 5G में Super AMOLED डिस्प्ले और Exynos 1330 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन उन लोगों के लिए बेहतर है जो Samsung के भरोसे के साथ गेमिंग करना चाहते हैं।
कौन सा फोन आपके लिए सही है?
अगर आप ₹15,000 के अंदर Best Gaming Smartphone खरीदना चाहते हैं, तो Realme P4x और iQOO Z10x सबसे मजबूत ऑप्शन हैं। वहीं Redmi Note 14 SE डिस्प्ले लवर्स के लिए बेस्ट रहेगा। कम बजट में गेमिंग का मजा लेने के लिए ये फोन 2026 में शानदार डील साबित हो सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








