Best Gaming स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल एप्पल, सैमसंग, मोटोरोला और आसुस के ये फोन्स, जानें
Best Gaming Smartphones: अगर आप भी गेम खेलने के शौकीम हैं, और बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको तगड़े प्रोसेसर और रैम के साथ आने वाले धांसू स्मार्टफोन्स की लिस्ट बताने जा रहे हैं। जिसमें से आप अपने लिए एक दमदार प्रोसेसर से लैस फोन को ले सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि, इस लिस्ट में Apple, Samsung , Motorola और Asus जैसे बड़े ब्रांड के स्मार्टफोन शामिल हैं। जो गेमिंग फोन ऑफर कर रहे हैं। तो आईए आगे इन फोन्स के फीचर्स से लेकर इसमें शामिल प्रोसेसर के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
iPhone 14 Pro Max
एप्पल के आईफोन 14 प्रो मैक्स को भी आप गेमिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन में शामिल कर सकते हैं। इसमें यूजर्स बेहतरीन iOS गेम्स का आनंद ले सकते हैं। कंपनी ने इसमें A16Bionic चिपसेट शामिल किया है। इसके साथ ही इस फोन में 6.7 इंच OLED डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस फोन में आपको 6 GB रैम के साथ 128 GB , 256 GB, 512 GB और 1 TB स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें कंपनी ने 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड, 12 मेगापिक्सल 3x टेलिपोटो सेंसर भी शामिल किया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
Samsung Galaxy S23 Ultra
सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा स्मार्टफोन भी गेमर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें 6.83 इंच QHD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसे कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट से लैस किया है। दमदार चिपसेट की मदद से गेमिंग के दौरान गेमर को शानदार एक्सपीरियंस मिलेगा। इस फोन में ग्राहक को 8GB, 12 GB रैम के साथ 256 GB, 512 GB और 1 TB स्टोरेज का ऑप्शन मिल रहा है। इसके साथ ही इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके अलावा इसमें 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड, 3x जूम के साथ 10MP टेलिफोटो और 10x जू़म के साथ 10 मेगापिक्सल टेलिफोटो सेंसर भी मिल रहे हैं। सेल्फी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge Plus (2023)
अगर आप गेमिंग के लिए दमदार फीचर्स से लैस एक बेहतरीन ऐंड्रॉयड फोन ढूंढ रहे हैं , तो मोटोरोला एज प्लस 2023 स्मार्टफोन बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस हैंडसेट में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट शामिल किया है। जो आपको गेमिंग के दौरान अलग एक्सपीरियंस देने में मदद करेगा। इसमें 6.7 इंच pOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जो 8 GB रैम के साथ 512 GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। Motorola Edge Plus को अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50MP प्राइमरी रियर कैमरा, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 50MP अल्ट्रावाइड और अपर्चर एफ/1.6 के साथ 12 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट सेंसर से पैक्ड किया गया है। सबसे खास बात यह है कि, यह फोन 60 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे का साथ आएगा।
Asus ROG Phone 7 Ultimate
वैसे तो आसुस के फोन गेमिंग के लिए ही फेमस हैं। लेकिन इसके आसुस रोग फोन 7 अल्टीमेट गेमिंग के लिए सबसे बढ़िया स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें तगड़ी बैटरी को साथ स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट शामिल किया गया है। जिससे गेमर्स कोबेहतरीन एक्सपीरिंयस दिया जा सके। इसमें 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जो 165 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसके अलावा आपको इस फोन में 16 GB रैम और 512 GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रही है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 8 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलेगा। साथ ही सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








