Home
Mobile

Black Friday Sale: iPhone 13 से लेकर iPhone 17 Pro Max तक सबसे बड़े डिस्काउंट्स, जानें पूरी लिस्ट

Black Friday Sale की शुरुआत के साथ ही Vijay Sales ने iPhones पर ऐसे ऑफर्स ला दिए हैं, जो आमतौर पर साल के इस समय देखने को नहीं मिलते। Apple अपने लेटेस्ट डिवाइसेज पर जल्दी डिस्काउंट देने के लिए मशहूर नहीं है, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है।

TVs, लैपटॉप और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर छूट जरूर है, लेकिन सबसे ज़्यादा नजर iPhone लाइनअप पर मिल रहे डिस्काउंट्स पर टिक रही है। चाहे कोई पहली बार iPhone लेना चाहता हो या प्रीमियम मॉडल में अपग्रेड करना, इस सेल में लगभग हर बजट सेगमेंट को कवर किया गया है। यहां जानते हैं किस मॉडल पर कितना फायदा मिल रहा है और कौन-सा डील आपको सबसे ज़्यादा वैल्यू दे सकता है।

iPhone 13 से लेकर iPhone 17 Pro Max तक सबसे बड़े डिस्काउंट्स

iPhone 17 Pro Max

Apple का सबसे नया और सबसे महंगा मॉडल iPhone 17 Pro Max अभी भी Vijay Sales पर अपने Rs 1,49,900 की फुल कीमत पर उपलब्ध है। यानी इस पर कोई डायरेक्ट प्राइस कट नहीं दिया गया है। लेकिन बैंक ऑफर्स इस कहानी को थोड़ा दिलचस्प बनाते हैं।

HSBC क्रेडिट कार्ड EMI पर सबसे बड़ा ₹7,500 का फायदा मिल रहा है। साथ ही HDFC बैंक पर ₹4,500 तक का ऑफर भी मिल रहा है। SBI और ICICI पर भी ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है।

हालांकि यह भारी कटौती नहीं लगती, लेकिन Apple के Pro Max मॉडल आमतौर पर महीनों तक फुल कीमत पर टिके रहते हैं। ऐसे में शुरुआती बैंक ऑफर्स ही ग्राहकों को थोड़ा breathing room दे रहे हैं।

iPhone 16 पर बेस्ट वैल्यू

iPhone 16 इस समय सेल में एक बैलेंस्ड और प्रैक्टिकल चॉइस बनकर उभर रहा है। Vijay Sales ने इसकी कीमत Rs 69,900 से घटाकर Rs 66,490 कर दी है। यानी ₹3,410 का सीधा फायदा मिलता है।

इसके बाद बैंक ऑफर्स इसे और अटरैक्टिव बनाते हैं। आपको चुनिंदा कार्ड्स पर ₹4,000 एक्स्ट्रा ऑफर मिलता है। इससे इसकी प्रभावी कीमत गिरकर ₹62,490 तक पहुंच जाती है।

ऐसे यूज़र्स जो लेटेस्ट जनरेशन का iPhone चाहते हैं लेकिन Pro लाइनअप पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए यह डील सबसे practical है।

iPhone 15 है सही बैलेंस

Vijay Sales की Black Friday सेल में iPhone 15 भी काफी अटरैक्टिव प्राइस पर लिस्टेड है। इसकी कीमत Rs 59,900 से घटकर Rs 55,690 कर दी गई है। इसके अलावा ICICI और SBI कार्ड्स पर Rs 2,000 तक का ऑफर है। यानी इसकी फाइनल कीमत ₹53,690 तक पहुंच जाती है।

यह डील उन खरीदारों के लिए सही है जो Apple के पिछले जनरेशन वाले मॉडल में अपग्रेड करना चाहते हैं, लेकिन 60-70K तक खर्च नहीं करना चाहते।

iPhone 13 पर बेस्ट डील

इस पूरी सेल का सबसे शानदार ऑफर iPhone 13 पर नजर आ रहा है। Vijay Sales ने इसकी कीमत Rs 49,900 से घटाकर Rs 44,990 कर दी है। ICICI और SBI कार्ड्स पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट मिल रहा है। यानी इसकी प्रभावी कीमत सिर्फ़ ₹39,900 है।

₹40,000 से कम कीमत में iPhone 13 उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट विकल्प बन जाता है जो बिना ज़्यादा खर्च किए iOS इकोसिस्टम में एंट्री करना चाहते हैं। इसके कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप को देखते हुए यह डील बेहद strong value देती है।

कौन-सी डील रखें ध्यान में?

  • बेस्ट वैल्यू: iPhone 13 (₹39,900)
  • लेटेस्ट जनरेशन के लिए: iPhone 16 (₹62,490)
  • ब्रांड न्यू हाई-एंड: iPhone 17 Pro Max

Vijay Sales की इस Black Friday सेल में iPhone खरीदारों के लिए विकल्पों की कमी नहीं है। हर बजट के लिए एक स्मार्ट डील मौजूद है, बस आपके यूज केस और बजट पर निर्भर करता है कि कौन-सी डील आपके लिए परफेक्ट मैच है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Best iPhone Offers of 2025: Massive Price Cuts at Vijay Sales Black Friday Sale
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X