Home
Mobile

iQOO 12 स्मार्टफोन के बेस्ट ऑप्शन

iQOO ने पिछले साल दिसंबर 2023 में iQOO 12 को फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया था। इस बीच कई फ्लैगशिप फोन लॉन्च हुए, लेकिन यह अभी भी अपने मौजूदा कीमत में सबसे बेहतरीन फोन्स में से एक है। इसमें क्वालकॉम का सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 है।

इसके साथ ही इसमें हाई-क्वालिटी स्क्रीन, एक बड़ा कैमरा सेटअप और सुपर-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी दी गई है, जो इसे हाई-एंड स्मार्टफोन की तलाश करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाती है।

 iQOO 12 स्मार्टफोन के बेस्ट ऑप्शन

हालांकि, दूसरे ब्रैंड के ऑप्शन भी हैं जो कई मायनों में iQOO 12 से बेहतर हैं। तो आइए आपको आगे कुछ बेहतरीन ऑप्शन बताते हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।

Samsung Galaxy S24- Galaxy S24 को कंपनी ने यूएस, कनाडा और चीन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ उपलब्ध कराया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में यह फोन Exynos 2400 के साथ मिलता है। गैलेक्सी S24 एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन है, जो iQOO 12 की तुलना में लगभग 30 ग्राम हल्का है।

 iQOO 12 स्मार्टफोन के बेस्ट ऑप्शन

इसमें दोनों तरफ गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन है, जो iQOO फोन में आपको नहीं मिलता है। गैलेक्सी डिवाइस में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिग मिले है, जबकि, iQOO 12 IP64 रेटिंग के साथ आते हैं।

दोनों स्मार्टफोन एक ही चिपसेट पर चलते हैं। इसलिए आपको समान प्रदर्शन मिलेगा। हालांकि iQOO 12 गेमिंग के मामले में थोड़ा आगे हो सकता है, क्योंकि इसमें बेहतर कूलिंग सिस्टम है। iQOO 12 और Galaxy S24 में Android 14 पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन सॉफ्टवेयर सपोर्ट में काफी अंतर है।

 iQOO 12 स्मार्टफोन के बेस्ट ऑप्शन

iQOO फोन को तीन Android अपडेट मिलेंगे, जबकि Samsung ने Galaxy S24 के लिए सात अपडेट देने का वादा किया है। यानी कि, Galaxy फोन जनवरी 2031 तक लेटेस्ट Android सुविधाएं चलाएगा।

OnePlus 12- iQOO 12 का एक और बेहतरीन ऑप्शन है, जिसमें थोड़ी बड़ी स्क्रीन, उच्च रिजॉल्यूशन और अधिकतम ब्राइटनेस है। आगे की तरफ गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 और पीछे की तरफ गोरिल्ला ग्लास विक्टस है, जो अचानक गिरने से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है। जबकि, iQOO 12 में दोनों तरफ कोई सुरक्षा नहीं है।

दोनों स्मार्टफोन एक ही स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप द्वारा संचालित हैं। दोनों के बैक में ट्रिपल कैमरा सिस्टम हैं। वनप्लस 12 में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, OIS और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 114-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 48MP का अल्ट्रावाइड सेंसर है।

iQOO 12 की तरह यह 8K तक के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। जबकि, आपको 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो 4K तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है, जबकि iQOO 12 में 16MP का सेंसर है जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग तक सीमित है।

Xiaomi 14- Xiaomi 14 भी एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन है। इसलिए इसका स्क्रीन साइज थोड़ा छोटा है, यह डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है। हालांकि, iQOO फोन पर स्क्रीन रिफ्रेश रेट ज्यादा है। हालांकि, इसमें सिक्योरिटी की कमी है, जबकि Xiaomi 14 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है।

दोनों स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 है। Xiaomi 14 के बैक में एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल है। जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, OIS और 3.2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस और 115-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। सेल्फी के लिए 32MP का सेंसर है। Xiaomi 14 और iQOO 12 दोनों के कैमरों से 8K तक का वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Vivo V40 Pro- वीवो वी40 प्रो में iQOO 12 के समान स्क्रीन साइज और रिजॉल्यूशन है, लेकिन इसकी पीक ब्राइटनेस ज्यादा है। दोनों ही स्मार्टफोन Android 14 के साथ आते हैं और तीन साल तक Android अपडेट प्राप्त करेंगे।

वीवो स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ चिप द्वारा संचालित है, जो iQOO 12 के मौजूद स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 जितना पावरफुल नहीं है, लेकिन बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है। वीवो वी40 प्रो गेमिंग फोन से ज्यादा कैमरा फोन है, इसलिए अगर आप हाई-एंड गेमिंग में रुचि रखते हैं, तो iQOO 12 एक बेहतर ऑप्शन है।

वीवो वी40 प्रो में बैक की तरफ एक वर्टिकल कैमरा सेटअप है। इसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, OIS और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस और 119-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। डिवाइस अपने रियर और सेल्फी कैमरे से 4K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Best iQOO 12 Alternatives know here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X