2024 में लॉन्च हुए Motorola के स्मार्टफोन्स, बजट से लेकर फ्लैगशिप तक के बेहतरीन ऑप्शंस
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Motorola ने अपने स्मार्टफोन लाइनअप को 2024 में काफी मजबूत किया है, इस साल कंपनी ने बेहतरीन फीचर्स के साथ अपने फ्लैगशिप, मिड-रेंज सहित एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं।
इतना ही अपने ग्राहकों के डिमांड को देखते हुए भी कंपनी ने कई नए हैंडसेट्स भी पेश किए हैं, जो अलग-अलग सेगमेंट में आते हैं। आज हम इस आर्टिकल में मोटोरोला के 2024 में लॉन्च हुए कुछ हैंडसेट्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं।

2024 में लॉन्च होंने वाले फोन्स
Moto G45 5G
मोटोरोला ने 2024 में अफोर्डेबल कैटेगरी में Moto G45 5G को लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 10,000 रुपये तक रखी गई है। जिसमें 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट वाली 6.5 इंच IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 619 GPU दिया है। यह फोन IP52 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Motorola Edge 50 Fusion
मोटोरोला एड 50 फ्यूजन को 22 हजार रुपये कीमत पर लाया गया था। इसमें 144Hz कवर्ड डिस्प्ले, IP68 रेटिंग और स्टॉक एंड्रॉइड एक्सपीरियंस जैसे फ्लैगशिप फीचर्स शामिल हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में एक बेहतरीन ऑप्शन बनाते है।
Motorola Edge 50
मोटोरोला ने 2024 में मोटोरोला एज 50 को भी लॉन्च किया है, जो प्रीमियम डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ आता है। इसमें मेटल फ्रेम, अल्ट्रा-वाइड एंगल और टेलीफोटो लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप, 120Hz कवर्ड डिस्प्ले और IP68 वाटर रेजिस्टेंस शामिल हैं। कंपनी इसे दुनिया का सबसे पतला मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफाइड स्मार्टफोन बताती है, जो वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
Motorola Edge 50 Ultra
इसमें आपको स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर और पैनटोन कलर फिनिश के साथ एक प्रीमियम डिजाइन पेश करता है। कंपनी ने अपने इस फ्लैगशिप फोन को जून 2024 में 54,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था।
Motorola Razr 50 Ultra
यह कंपनी का एक फ्लिप फोन है। जिसे हाल ही में 9 सितंबर को लॉन्च किया गया है। इन फोन में आपको 165hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है। जो स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें एडैप्टिव स्टैबलाइजेशन, इंटेलिजेंट ऑटो फोकस ट्रैकिं, सुपर जूम समेत AI मैजिक कैनवस जैसे कई एडवांस फीचर्स शानिल है।


Click it and Unblock the Notifications







