₹35000 के अंदर Best OnePlus Phones 2026; Nord 5 से लेकर 12R तक ये हैं टॉप 5 ऑप्शन
Best OnePlus Phones 2026: अगर आप 2026 में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट ₹35,000 तक है, तो OnePlus आपके लिए सबसे भरोसेमंद ब्रांड्स में से एक बन सकता है। OnePlus के फोन आज सिर्फ Premium Design ही नहीं, बल्कि दमदार Performance, Smooth Display और Fast Charging के लिए भी जाने जाते हैं।
खास बात यह है कि अब OnePlus ने अपने Nord और R-Series मॉडल्स के जरिए Mid-Range Segment में भी तगड़ी पकड़ बना ली है।
तो अगर आप भी एक ऐसा फोन चाहते हैं जो Gaming, Camera, Battery और Long-Term Updates में शानदार हो, तो यहां हम 2026 के Best OnePlus Phones Under ₹35,000 की लिस्ट लेकर आए हैं ।

OnePlus Nord 5 (₹33,999)
OnePlus Nord 5 इस बजट में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला स्मार्टफोन है। इसमें आपको मिलता है नया और ताकतवर Snapdragon 8s Gen 3 processor, जो इसे Gaming और Multitasking के लिए जबरदस्त बनाता है।
फोन में 6.83-inch Swift AMOLED Display है, जिसमें 144Hz Refresh Rate मिलता है, यानी scrolling और gaming दोनों ultra smooth होंगे।
Camera की बात करें तो इसमें Dual Rear Camera Setup है और Selfie Lovers के लिए 50MP Front Camera दिया गया है।
हाइलाइट
- Snapdragon 8s Gen 3 chipset
- 6800mAh battery + 80W fast charging
- 144Hz AMOLED Display
OnePlus 12R (₹31,990)
- OnePlus 12R उन लोगों के लिए है जो Premium flagship जैसी experience चाहते हैं लेकिन बजट 35K के अंदर रखना चाहते हैं।
- यह फोन Snapdragon 8 Gen 2 processor पर चलता है, जो आज भी flagship-level performance देता है।
- फोन में 6.78-inch LTPO AMOLED Display है जिसमें Peak Brightness 4500 nits तक जाती है। Battery भी 5500mAh की है और 100W charging सपोर्ट मिलता है।
- Camera Setup में Triple Camera दिया गया है जो versatile photography के लिए परफेक्ट है।
3. OnePlus Nord CE 5 (₹30,099)
- Nord CE 5 एक शानदार विकल्प है उन users के लिए जो ज्यादा gaming नहीं करते लेकिन daily smooth performance और अच्छी battery चाहते हैं।
- इसमें MediaTek Dimensity 8350 Apex processor मिलता है जो efficient और stable performance देता है।
- फोन में Dual Rear Camera और 120Hz AMOLED display है। Battery 5200mAh की है, जो पूरे दिन आराम से चल जाती है।
4. OnePlus Nord CE 4 (₹23,345)
- अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आप ₹25,000 के आसपास OnePlus फोन लेना चाहते हैं, तो Nord CE 4 सबसे बेहतर विकल्प है।
- इसमें Snapdragon 7 Gen 3 chipset मिलता है जो daily use और casual gaming के लिए काफी अच्छा है।
- फोन में 5500mAh battery और 100W fast charging मिलती है, जो इस price segment में rare है।
5. OnePlus Nord 4 5G (₹26,999)
- OnePlus Nord 4 5G एक strong all-rounder smartphone है।
- इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 processor मिलता है, जो performance और battery efficiency दोनों में balanced है।
- फोन में 6.74-inch AMOLED Display और 120Hz refresh rate मिलता है।
- Camera Setup भी decent है और battery 5500mAh की है, जिससे long usage possible है।
कौन सा OnePlus फोन आपके लिए सही रहेगा?
अगर आप 2026 में OnePlus फोन खरीदना चाहते हैं तो यह आपके usage पर depend करता है:
- बेस्ट गेमिंग + परफॉर्मेंस: OnePlus Nord 5
- फ्लैगशिप एक्सपीरियंस: OnePlus 12R
- बैटरी+ बैलेंस फोन: Nord CE 5
- बजट वैल्यू फोन: Nord CE 4
- ऑल राउंडर फोन 30K: Nord 4 5G
OnePlus ने 2026 में ₹35,000 के अंदर कई ऐसे smartphones लॉन्च किए हैं जो Performance, Camera और Battery तीनों में शानदार हैं। चाहे आप student हों, gamer हों या काम के लिए reliable phone ढूंढ रहे हों , OnePlus की Nord और R series में आपके लिए एक perfect विकल्प जरूर मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications





