Home
Mobile

दिसंबर 2024 में 20,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले बेस्ट फोन्स, यहां देखें लिस्ट

Top Smartphones under rs. 20000: अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, और आपका बजट 20 हजार रुपये से कम है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।

हर महीने नए लॉन्च के बीच सही फोन को चुनना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में हमने दिसंबर 2024 में 20,000 रुपये तक के बजट में सबसे बेहतरीन फोन की लिस्ट तैयार की है। जिसकी मदद से आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकेंगे।

20,000 रुपये से कम दाम में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन्स

20 हजार से कम दाम में सबसे बेहतरीन फोन्स

iQoo Z9-

आईक्यू के इस फोन को आप Amazon से मात्र 19,998 रुपये कीमत पर खरीद सकेंगे। यह 20 हजार के तहत आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। फोन में आपको 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 प्रोसेसर के साथ 50MP का डुअल कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसमें 8GB/128GB तक स्टोरेज के साथ 5000mAh तक की बैटरी शामिल की जाएगी, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Android 14 पर रन करने वाला यह फोन डुअल 5G सिम सपोर्ट करता है।


OnePlus Nord CE 4 Lite 5G-

वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट एक पावरफुल डिवाइस है, जिसमें 6.67-इंच फुल-HD+AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 2,100 है। इसमें कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट, 8GB/256GB स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन Android 14 पर आधारित OxygenOS 14 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर (OIS) और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल हैं, जबकि इसके फ्रंट में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,500mAh तक की बैटरी शामिल की है, जो 80W SupreVOOC फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.1, और USB-C शामिल है।

Moto G85-

मोटो जी85 एक पावरफुल स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और 6.67-इंच P-OLED डिस्प्ले है। इसके अलाना आपको इसमें 50मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh तक की बैटरी शामिल की है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डुअल सिम वाला यह फोन Android 14 पर चलता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Best phones available under Rs 20,000 in December 2024, see list and features here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X