Selfie लवर्स के लिए बेस्ट हैं ये 50MP फ्रंट कैमरा वाले फोन्स, कीमत 25000 रुपये से भी कम, देखें लिस्ट
Best Selfie Camera Phone Under 25000: आखिरकार आज के समय में ऐसा कौन है, जिसे सेल्फी लेना पसंद नहीं है। अगर आप भी सेल्फी लवर हैं, बेहतरीन कैमरा फोन (Best selfie camera phone ) ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है।
आज हम आपको 25 हजार रुपये से भी कम कीमत में आने वाले फोन्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जिसे आप कम दाम में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ ले सकते हैं। तो चलिए आगे आपको इनके नाम से लेकर कीमत व खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

Vivo V29e 5G- सबसे पहले बात करते हैं, वीवो वी29ई की जिसे आप अमेजन से ऑर्डर कर सकते हैं। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ऑनलाइन साइट पर 25,200 रुपये है। लेकिन अगर ग्राहक इसकी खरीदारी बैंक कार्ड के जरिए करता है, तो उसे 2500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।
जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो जाएगी। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 64MP और 8MP का अन्य कैमरा मिल रहा है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Snapdragon 695 प्रोसेसर मिलता है।

Honor 90- इसके अलावा आप ऑनर 90 को भी अपने लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon पर 25,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। लेकिन बैंक कार्ड के जरिए इसकी खरीदारी पर ग्राहकों को इस फोन पर 2500 रुपये तक का ऑफर मिल रहा है।
जिसके बाद इस फोन की कीमत 25 हजार रुपये से भी कम हो जाएगी। इस फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके साथ ही 200MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा।

Tecno Camon 30- वहीं टेक्नों के इस फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से महज 22,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। हालांकि, इस फोन पर बैंक ऑफर्स के तहत 3000 रुपये का डिस्काउंट भी लिया जा सकता है। इस फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
इसके अलावा 100MP OIS मोड भी मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








