Home
Mobile

Year Ender 2025: साल 2025 में लॉन्च हुए बेस्ट सेल्फी कैमरा फोन; कीमत, फीचर्स और कैमरा परफॉर्मेंस

स्मार्टफोन कंपनियों ने इस साल कैमरा क्वालिटी पर पहले से कहीं ज्यादा ध्यान दिया है, खासकर फ्रंट कैमरा पर। कंटेंट क्रिएशन, व्लॉगिंग, रील्स और वीडियो कॉलिंग के बढ़ते ट्रेंड के साथ यूज़र्स अब ऐसे फोन तलाश रहे हैं जिसमें पावरफुल सेल्फी कैमरा मिले।

अगर आप भी बेस्ट सेल्फी फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं 2025 में लॉन्च हुए पाँच बेहतरीन स्मार्टफोन्स जिनकी फ्रंट कैमरा क्वालिटी अपने सेगमेंट में सबसे मजबूत है।

Year Ender 2025: साल 2025 में लॉन्च हुए बेस्ट सेल्फी कैमरा फोन

Samsung Galaxy S25 Ultra (₹107970)

Samsung Galaxy S25 Ultra को इस साल सेल्फी फोटोग्राफी के लिए सबसे शानदार स्मार्टफोन्स में से एक माना जा रहा है। फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो AI बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग के साथ आता है। फोटो में कलर, शार्पनेस और डिटेल्स काफी नेचुरल रहती हैं।

फोन के रियर में 200MP + 10MP + 50MP + 50MP का क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 6.9-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक शूटिंग करने वालों के लिए बढ़िया विकल्प है।

Apple iPhone 17 Pro Max (₹1,49,900)

Apple ने हमेशा सेल्फी कैमरे में नेचुरल स्किन टोन और सटीक डिटेल्स पर फोकस किया है। iPhone 17 Pro Max में 18MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जिसके साथ स्मार्ट HDR और शानदार पोर्ट्रेट मोड आता है। रियर कैमरा सेटअप में तीन 48MP सेंसर दिए गए हैं, जिनमें 4x ऑप्टिकल ज़ूम शामिल है।

फोन में A19 Pro चिपसेट और 4823mAh बैटरी दी गई है, साथ ही 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है। सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए यह फोन एक टॉप-टियर ऑप्शन है।

Google Pixel 10 Pro (₹1,09,999)

अगर बात हो रियलिस्टिक और डीटेल्ड सेल्फी फोटो की, तो Google Pixel सीरीज़ हमेशा आगे रही है। Pixel 10 Pro में 42MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो कम रोशनी में भी बेहतरीन क्वालिटी देता है। रियर में 50MP + 48MP + 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

फोन में 6.3-इंच LTPO OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3300 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। AI-बेस्ड फोटो एडिटिंग टूल्स इस फोन को सेल्फी लवर्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

Oppo Find X9 Pro (₹1,09,999)

Oppo ने इस साल Find X9 Pro के साथ सेल्फी स्मार्टफोन्स की रेस में बड़ा कदम रखा है। इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के रियर में 50MP + 200MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है।

Dimensity 9500 प्रोसेसर और 7500mAh की दमदार बैटरी इसे लंबे शूटिंग सेशन के लिए शानदार बनाती है। खास बात यह है कि Oppo का ब्यूटीफिकेशन सॉफ्टवेयर एक्यूरेट स्किन टोन के साथ प्रोफेशनल-ग्रेड फोटो देता है।

Vivo X300 Pro (₹1,09,999)

Vivo ने इस साल भी सेल्फी सेगमेंट में अपना दबदबा बनाए रखा है। Vivo X300 Pro में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो Zeiss ऑप्टिक्स और Zeiss T* लेंस कोटिंग के साथ आता है।

रियर में 50MP + 200MP + 50MP का सेटअप है। फोन में Dimensity 9500 प्रोसेसर और 6510mAh बैटरी दी गई है। यह फोन खासतौर पर उन क्रिएटर्स के लिए बेहतर है जो रोजाना हाई-क्वालिटी रील्स और व्लॉग रिकॉर्ड करते हैं।

अगर आप 2025 में सबसे अच्छा सेल्फी कैमरा फोन खरीदना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए सभी मॉडल अपने-अपने प्राइस सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। इन फोन्स में कैमरा क्वालिटी, बैटरी बैकअप और प्रोसेसिंग पावर का संतुलन देखने लायक है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
year Best Selfie Camera Phones of 2025: Top Picks From Apple, Samsung & More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X