Camera Smartphone under 15K: 15000 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये 5 फोन; कमाल के हैं सेल्फी कैमरा फीचर्स
Best Camera Smartphone under 15K: अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो शानदार सेल्फी ले सके और बजट में भी फिट हो, तो हम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं। आज के समय में सेल्फी सिर्फ फोटो खींचने तक सीमित नहीं है।
यह सोशल मीडिया, वीडियो कॉलिंग और कंटेंट क्रिएशन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। यहां हम आपको 15,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले कुछ ऐसे बेहतरीन स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, जो शानदार फ्रंट कैमरा के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस भी देते हैं।

Redmi 14C
इस फोन को 9,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है, जो कम कीमत में दमदार सेल्फी कैमरा चाहते हैं।
इसमें 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है, जो स्क्रॉलिंग को स्मूद बनाता है। इसमें MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर दिया गया है।
फोन में सेल्फी कैमरा के लिए 13MP कैमरा दिया गया है। इस फोन में AI सपोर्ट और अच्छा डिटेल कैप्चर मिलता है, जो यूजर को बेस्ट एक्सपीरियंस दे सकता है।
Samsung Galaxy M16
इस फोन को 11,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। Samsung का यह फोन सुपर AMOLED डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो इस प्राइस रेंज में एक प्रीमियम फील देता है। MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर चलने वाला यह फोन मल्टीटास्किंग में सक्षम है।
इस फोन में 13MP सेल्फी कैमरा मिलता है। ऐसे में अगर आप नेचुरल स्किन टोन और क्लियर शॉट्स, वीडियो कॉलिंग और इंस्टाग्राम रील्स के लिए अच्छा ऑप्शन चाहते हैं, तो यह फोन बेस्ट है।
Vivo T4X
इस फोन को 13,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। Vivo में 6.72-इंच का 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 8MP कैमरा है, जिसमें AI ब्यूटी मोड की सुविधा मिलती है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एआई फिल्टर्स और फेस स्मूदिंग फीचर्स के साथ आता है। अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके लिए आइडियल ऑप्शन हो सकता है।
iQOO Z10X
इस फोन की कीमत 13,846 रुपये है, जो एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड डिवाइस है। इसमें 6.72-इंच डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट की सुविधा है।
इसका MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर गेमिंग और फोटो एडिटिंग में शानदार परफॉर्मेंस की सुविधा देता है।
सेल्फी के लिए इस फोन को 8MP वाइड-एंगल लेंस की सुविधा दी गई है। ऐसे में अगर आप ग्रुप सेल्फी और नेचुरल लाइट में शानदार डिटेल के साथ सेल्फी लेना चाहते हैं, तो यह फोन बेहतरीन है।
Poco M7 Pro
इस फोन को 12,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। Poco M7 Pro इस लिस्ट का सबसे पावरफुल सेल्फी स्मार्टफोन माना जा सकता है। इसमें 20MP का हाई-रेजॉल्यूशन फ्रंट कैमरा है, जो शार्प और क्लियर तस्वीरें लेता है।
Poco M7 Pro में 20MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन में हाई-डेफिनिशन शॉट्स, लो-लाइट में भी बेहतर परफॉर्मेंस और यूट्यूब और इंस्टाग्राम क्रिएटर्स के लिए शानदार ऑप्शन मिलता है।
अगर आप एक बजट फ्रेंडली सेल्फी फोन की तलाश में हैं, तो Redmi 14C और Samsung M16 शुरुआती यूजर्स के लिए बेहतरीन हैं। वहीं अगर आप सोशल मीडिया या कंटेंट क्रिएशन में एक्टिव हैं, तो Poco M7 Pro आपको प्रो-लेवल सेल्फी एक्सपीरियंस देगा।


Click it and Unblock the Notifications








