Home
Mobile

भारत में सबसे ज्यादा बिकते है इस कंपनी के फोन्स, यहां जानें डिटेल्स

Best Selling Smartphones in India: आप किस कंपनी का स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, क्या आपका भी स्मार्टफोन बेस्ट लिस्ट में शामिल हैं। कैसे पता करेंगे। ज्यादा सोचिए नहीं, आज हम आपको भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टफोन कंपनी का नाम बताने जा रहे हैं। साथ ही इस बात का भी खुलासा करने वाले हैं कि आखिर क्यो लोग इस कंपनी के फोन को ज्यादा खरीदते हैं। तो चलिए आगे आपको देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फोन्स के बारे में बताते हैं।

भारत में सबसे ज्यादा बिकते है इस कंपनी के फोन्स, यहां जानें डिटेल्स

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Samsung ने सभी को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 रैंक पर काबिज है। वहीं Vivo ने भी लोकप्रियता के मामले में कोई कसर छोड़ने में पीछे नहीं रहा। नई रिपोर्ट की मानें तो Vivo ने भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। वहीं आईफोन की बात करें तो भारत अब वैश्विक स्तर पर एप्पल के टॉप 5 बाजारों में से एक माना जाता है। आईफोन निर्माता ने 2023 की दूसरी तिमाही में 59 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट (45,000 रुपये और उससे अधिक) में बढ़त बनाए हुए हैं। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की मानें तो भारत का प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट, जो अप्रैल-जून की अवधि में 112 प्रतिशत बढ़ा है। सैमसंग भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ लगातार तीसरी बार तिमाही में पहले स्थान पर काबिज रहा।

भारत में सबसे ज्यादा बिकते है इस कंपनी के फोन्स, यहां जानें डिटेल्स

वहीं वीवो की बात करें तो यह भी भारतीयों की दूसरी पसंद बनकर उभरा है। वार्षिक वृद्धि करने वाले ब्रांड में य‍ह शीर्ष पांच ब्रांड में शामिल हुआ है। इसके अलावा वनप्लस भारत के स्मार्टफोन बाजार में दूसरी तिमाही में 68 प्रतिशत सालाना वृद्धि के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड बना है।

तीसरे स्थान पर Realme ने अपना कब्जा जमाया है। शेयर के मामले में 12.6 प्रतिशत हासिल किया है। Oppo को इस लिस्ट में चौथे स्थान मिला है। Xiaomi चौथे स्थान से खिसत कर अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। मार्केट शेयर की बात करें तो Vivo ने दूसरी तिमाही के अंत तक 16 प्रतिशत का शेयर प्राप्त कर लिया था। वहीं, पिछले साल के मुकाबले इसी अवधि के दौरान कंपनी का मार्केट शेयर 14.5 प्रतिशत रहा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung and Vivo have dominated the list of most popular smartphones in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X