Home
Mobile

2023 में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन, जाने नाम और कीमत के साथ फीचर भी

2023 में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन, जाने नाम और कीमत के साथ फीचर भी

Smartphone :अल्ट्रा-प्रीमियम फ्लैगशिप की कीमत हर नई रिलीज के साथ बढ़ती जा रही है, इन दिनों कई लोगों की निगाहें किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर हे। जो लोग नहीं जानते हैं, उनके लिए किफायती फ्लैगशिप फोन वे डिवाइस होते हैं जिनमें एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोन की लगभग सभी खूबियां मौजूद होती हैं। इसलिए, अगर आप प्रीमियम कीमत टैग के बिना एक एक अच्छे फोन की तलाश कर रहे हैं, तो हमने इस मार्च में भारत में उपलब्ध टॉप 3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन की एक लिस्ट तैयार की है, जिनकी कीमत कम है। इस लिस्ट में OnePlus 11 5G, Google Pixel 7 और iQOO 11 5G स्मार्टफोन शामिल हैं।

OnePlus 11 5G स्मार्टफोन

वनप्लस 11 स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच 2K 120Hz सुपरफ्लुइड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर बेस्ड है, जो एक साथ कई काम कर सकता है। इसमें 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX890 मुख्य सेंसर, 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, और टेलीफोटो लेंस के साथ 32-मेगापिक्सल का सोनी IMX709 सेंसर, रियर पर ट्रिपल कैमरा सिस्टम शामिल है। स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। वनप्लस 11 चार साल के एंड्रॉइड अपग्रेड के साथ आता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।

2023 में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन, जाने नाम और कीमत के साथ फीचर भी

Google Pixel 7 स्मार्टफोन

सिर्फ इसलिए कि 2023 के नए किफायती फ्लैगशिप फोन ने बाजार में तूफान लाना शुरू कर दिया है, हमें इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए कि 2022 से अभी भी कई फोन हैं जो बहुत पावरफुल हैं, जिनमें Google Pixel 7 शामिल है। Google पिक्सेल सीरीज अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। कैमरा की बात करें तो, Pixel 7 कोई अपवाद नहीं है। अपने उत्कृष्ट कैमरा और उन्नत AI और ML क्षमताओं के अलावा, Pixel 7 प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन और फीचर के साथ आता है, जो आमतौर पर हाई-एंड स्मार्टफोन में पाए जाते हैं। फोन कंपनी के Tensor G2 चिप पर बेस्ड है, इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है, और इसमें 6.3-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन क्लीन स्टॉक एंड्रॉइड 13 सॉफ्टवेयर पर चलता है।

iQOO 11 5G स्मार्टफोन

IQOO 11 OnePlus 11 के जैसे ही दिखता है क्योंकि वे दोनों स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC का यूज करते हैं, iQOO 11 क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला भारत का पहला फोन है। iQOO 11 में 120Hz E6 AMOLED डिस्प्ले जैसी कई प्रभावशाली विशेषताएं हैं जो 144Hz पर रिफ्रेस होती हैं, 16GB तक रैम, 5,000mAh की बैटरी और फास्ट 120W चार्जिंग मिलता है। इसके अलावा, प्राइमरी कैमरा अच्छा है और कम रोशनी दोनों स्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करता है, जिसे हमने अपनी समीक्षा में भी देखा है। इसके अतिरिक्त, iQOO 11 एंड्रॉइड 13 के टॉप पर फनटच ओएस पर चलता है, और कंपनी अगले 3 सालो के लिए एंड्रॉइड ओएस अपडेट प्रोवाइट करने का वादा करती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are looking for a decent phone without the premium price tag, we have put together a list of top 3 flagship smartphones available in India this March with affordable prices.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X