Home
Mobile

Moto से लेकर Poco और Redmi तक, 10 हजार से भी कम में आते हैं, ये 5 धांसू स्मार्टफोन्स

Best Smartphones under 10,000: अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, और आपका बजट 10,000 रुपये से भी कम है, तो ये खबर आपका दिन बना सकती है।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 10 हजार से भी कम दाम में बेहतरीन फीचर्स के साथ आ रहे हैं। तो चलिए आपको फरवरी 2024 तक के 10 हजार से भी कम में आने वाले कुछ बेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं।

 Moto से लेकर Poco और Redmi तक, 10 हजार से भी कम में आते हैं, ये फोन्स

सबसे पहले बत करेंगे Infinix Hot 40i स्मार्टफोन की, जिसे आप महज 9,990 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कीमत इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। इस में कंपनी ने 6.6 इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दी है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी।

इसके साथ ही इसमें 50MP+0.8MP बैक कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन Unisoc Helio G88 Octa core प्रोसेसर के साथ आ रहा है।

 Moto से लेकर Poco और Redmi तक, 10 हजार से भी कम में आते हैं, ये फोन्स

इसके अलावा आप 10 हजार से भी कम में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन लिस्ट में Moto G24 Power को भी शामिल कर सकते हैं। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट को अमेजन से महज 9,667 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसमें आपको 90Hz वाली 6.56 इंच की आईपीएल एलसीडी स्क्रीन मिलेगी। इसके साथ ही परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G85 Octa core चिपसेट इसमें शामिल किया गया है।

इस फोन में कैमरा सेटअप की बात करें तो 50MP+2MP बैक कैमरा के साथ 16MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 6000mAh बैटरी दी जाएगी, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है।

 Moto से लेकर Poco और Redmi तक, 10 हजार से भी कम में आते हैं, ये फोन्स

इसके अलावा Redmi A3 को भी आप देख सकते हैं, जो हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को अमेजन से 9,299 रुपये में खरीद सकते हैं।

इस फोन में 90Hz वाली 6.7 इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इसमें प्रोसेसर की बात करें तो आपको MediaTek Helio G36 Octa core चिपसेट मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP+0.8MP+2MP बैक कैमरा के साथ 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए 5000mAh बैटरी इसमें शामिल की गई है, जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Realme C53 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट को अमेजन पर 9,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसमें आपको 6.74 इंच IPL LCD डिस्प्ले मिल रही है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है।

इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 108MP का मेन कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 5000mAh बैटरी शामिल की गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

इसके साथ ही आप POCO M6 Pro 5G स्मार्टफोन को भी देख सकते हैं। इस फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 9,999 रुपये है। जिसमें 6.79 इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन मिल रही है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 Octa core चिपसेट दिए गए हैं।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP+2MP बैक कैमरा के साथ 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 5000mAh बैटरी से पैक्ड है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
best smartphones in 10000 from redmi a3 to moto g24 power see full list here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X