सितंबर 2024 में 15,000 रुपये में खरीदने के लिए बेस्ट Smartphones, यहां देखें लिस्ट
15,000 रुपये की कीमत में कई सारे बेहतरीन ऑप्शन उपलब्ध होने की वजह से अपनी जरूरत के हिसाब से सही स्मार्टफोन सर्च करना काफी मुश्किल टास्क हो सकता है।
आपकी इस समस्या को हल करने के लिए हमने आपके लिए 15,000 रुपये की कीमत में खरीदे जा सकने वाले फोन की एक लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में कई ब्रांडेड फोन का नाम शामिल है। चलिए सितंबर 2024 में 15,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदे जा सकने वाले सबसे बेस्ट और लेटेस्ट फोन की लिस्ट देख लेते हैं।

CMF Phone1 - CMF Phone1 की 6GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। लेकिन यह फोन बैंक छूट के साथ Flipkart पर 15,000 रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध है। पहला CMF Phone1 4nm प्रोसेस पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट द्वारा पावर्ड है।
इस फोन में 8GB तक LPDDR 4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज शामिल है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड नथिंग OS 2.6 पर रन करता है। नथिंग लेटेस्ट डिवाइस के साथ 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा करता है।
Motorola G64 - Motorola G64 में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 560 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।
यह मीडियाटेक डाइमेंशन 7025 प्रोसेसर द्वारा पावर्ड है और एंड्रॉयड 14 OS पर रन करता है, जिसमें एंड्रॉयड 15 OS की पुष्टि भी की गई है। बैटरी की बात करें तो Motorola G64 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
बात करें इस फोन की कीमत की तो इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले फोन को 14,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले फोन को 14,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Vivo T3x - Vivo T3x में 6.72 इंच की फ्लैट फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ विजुअल स्क्रीन को सपोर्ट करती है। 1,000 निट्स की प्रीक ब्राइटनेस के साथ Vivo T3x स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 SoC द्वारा पावर्ड है। इसमें आपको 128GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
इस फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी जोड़ी गई है, जो कि 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड फनटचओएस 14 कटआउट-ऑफ-द-बॉक्स पर रन करता है। इस फोन के बेस वेरिएंट को आप मात्र 13,499 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy F15 5G - 4 GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये की कीमत पर शुरू होने वाली Samsung Galaxy F15 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एसएमोलेड डिस्प्ले है, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
बजट स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6100 प्लस प्रोसेसर द्वारा पावर्ड है और यह फोन 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। आप इस फोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








