नवंबर 2024 में 30,000 रुपये के अंदर टॉप फोन्स, Realme GT 6T, Nothing Phone 2a Plus और बहुत कुछ
इस वक्त तेजी से विकसित हो रही AI टेक्नोलॉजी अब मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में भी हाई-एंड फीचर्स ऑफर कर रहा है। कैमरा क्वालिटी, दमदार प्रोसेसिंग और स्मार्टफोन्स की अन्य कैपेसिटी को बढ़ाकर AI किफायती दाम में यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस दे रहा है।
आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में 30 हजार से कम दाम में मिलने वाले कुछ बेहतरीन AI-संचालित स्मार्टफोन्स की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जो बेहतरीन कैमरा और तगड़े बैटरी बैकअप के साथ आते हैं।

Nothing Phone 2a Plus:
नथिंग का यह फोन एक AI-संचालित स्मार्टफोन है, जो मीडियाटेक डाइमेंशन 7350 प्रो चिपसेट और 8 जीबी रैम के साथ फास्ट प्रदर्शन ऑफर करता है। इसमें आपको 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का FHD+AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है।

Realme GT 6T:
रियलमी का यह फोन पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो स्नैपड्रैगन 7 प्ल जेन 3 चिपसेट के साथ आता है। इसमें आपको 6.78 इंच का FHD+LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा कैमरा के साथ सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,500mAh की बैटरी शामिल की है।
Motorola Edge 50 Pro 5G:
मोटोरोला का यह फोन भी एक दमदार स्मार्टफोन है, जो स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 चिपसेट और 8 जीबी रैम के साथ फास्ट स्पीड और मल्टीटास्किंग ऑफर करता है। इसमें आपको 6.7 इंच का FHD+P-OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस देता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 10 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलता है। जबकि, सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4500mAh तक की बैटरी शामिल की है।


Click it and Unblock the Notifications








