20000 के कम कीमत वाला बेस्ट ऑलराउंडर स्मार्टफोन? Motorola के इस फोन ने मारी बाजी!
भारत का स्मार्टफोन मार्केट इन दिनों सबसे ज्यादा कॉम्पेटिटिव सेगमेंट में से एक बन चुका है। खासतौर पर ₹20,000 के अंदर कंपनियां लगातार नए मॉडल पेश कर रही हैं। ऐसे में विकल्प तो बहुत मिल जाते हैं, लेकिन असली चुनौती यह रहती है कि कौन सा फोन परफॉर्मेंस, डिस्प्ले, बैटरी, ड्यूरेबिलिटी और कैमरा क्वालिटी पर कोई समझौता नहीं करता।
इसी बीच Motorola ने अपने Edge 60 Fusion से सबको चौंका दिया है। इस प्राइस रेंज में यह फोन फ्लैगशिप जैसा एक्सपीरियंस देता है। हालांकि, इसका मुकाबला Vivo T4, Realme P3 Ultra और OnePlus Nord CE 5G से है। आइए देखते हैं कौन सा फोन किस तरह का है और असली विजेता कौन है।

Motorola Edge 60 Fusion: हर फीचर में दमदार
Moto Edge 60 Fusion का सबसे बड़ा हाइलाइट है इसका 1.5K True Color Quad-Curve Display, जो चारों ओर से कर्व्ड है और 96.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो देता है। डिस्प्ले PantoneTM Validated है, Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है, जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP OIS Sony LYT 700C सेंसर है, 13MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो लेंस और 32MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। खास बात यह है कि सभी लेंस 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। इसके साथ motoAI और Google के AI टूल्स जैसे Magic Eraser, Photo Unblur, Magic Editor भी मिलते हैं।
फोन को मजबूती के लिए IP68 और IP69 रेटिंग, MIL-STD-810H ग्रेड सर्टिफिकेशन और 1.5m ड्रॉप प्रोटेक्शन मिला है। यानी यह सबसे टफ ऑलराउंडर है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 5500mAh बैटरी के साथ 68W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
इसका 8GB + 256GB वेरिएंट ₹22,999 और 12GB + 256GB ₹24,999 का है। लेकिन बैंक ऑफर और एक्सचेंज के साथ इसकी इफेक्टिव कीमत सिर्फ ₹19,999 हो जाती है।
Vivo T4: बैटरी का दमदार खिलाड़ी
Vivo T4 उन यूजर्स के लिए है जो बैटरी बैकअप को सबसे ऊपर रखते हैं। इसमें 7300mAh की बैटरी है, जो आसानी से दो दिन तक चलती है। इसका वजन 199 ग्राम है और मोटाई 7.89mm है। डिस्प्ले 6.77-इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
कैमरे में 50MP OIS प्राइमरी लेंस और 32MP फ्रंट कैमरा है। हालांकि, सेकेंडरी लेंस सिर्फ 2MP का है, जो इसे कैमरा-फोकस्ड फोन नहीं बनाता।
Realme P3 Ultra: गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट
Realme P3 Ultra को खासतौर पर गेमिंग और हेवी मल्टीटास्किंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर और 12GB तक RAM है। 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट इसे पावर यूज़र्स के लिए बेहतरीन बनाता है।
कैमरा सिस्टम 50MP OIS + 8MP अल्ट्रा-वाइड और 16MP सेल्फी कैमरा देता है। लेकिन इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p तक सीमित है। फोन में 6000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग मौजूद है।
OnePlus Nord CE 5G: हल्का और सिंपल विकल्प
OnePlus Nord CE 5G इस सेगमेंट का सबसे हल्का फोन है, वजन सिर्फ 170 ग्राम। इसमें 6.43-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Snapdragon 750G प्रोसेसर कैजुअल गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए ठीक-ठाक है।
कैमरे में 64MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP डेप्थ लेंस है। सेल्फी के लिए 16MP कैमरा है। बैटरी 4500mAh की है, 30W चार्जिंग के साथ।
कौन सा फोन है सबसे बेस्ट?
अगर आप बैटरी चाहते हैं तो Vivo T4, गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिए Realme P3 Ultra, और हल्के डिज़ाइन के लिए Nord CE 5G सही रहेगा। लेकिन जो फोन डिस्प्ले, कैमरा, मजबूती, AI फीचर्स और कीमत और हर मामले में बैलेंस्ड पैकेज देता है वो सिर्फ Motorola Edge 60 Fusion है। ₹19,999 की इफेक्टिव कीमत में यह फोन असली फ्लैगशिप किलर साबित होता है।


Click it and Unblock the Notifications