10 हजार से भी कम में आते हैं, ये बेहतरीन स्मार्टफोन, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल्स
अगर आप भी 10 हजार से कम दाम में फीचर से भरपूर स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है, लेकिन POCO, Redmi, TECNO और Infinix जैसे अन्य स्मार्टफोन मेकर कंपनी की नई पेशकश ने इसे थोड़ा आसान कर दिया है।
ये बजट-फ्रेंडली डिवाइस शानदार डिस्प्ले, दमदार परफॉरमेंस और भरोसेमंद बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं, जिससे आपको अपने पैसे का सबसे अच्छा मूल्य मिलता है। चाहे आप फोटोग्राफी के शौकीन हों, मल्टीटास्कर हों या बस एक भरोसेमंद रोजाना ड्राइवर की तलाश में हों, आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। तो चलिए आपको 10 हजार से कम दाम में आने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन के बारे में जानेंते हैं।

POCO M6 Pro- पोको के इस बजट फोन की शुरुआती कीमत 9500 रुपये है। Poco M6 Pro में ग्लास फ्रंट और बैक के साथ एक स्लीक डिजाइन और एक मजबूत प्लास्टिक फ्रेम है। यह फोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.79-इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है।
MIUI 14 के साथ Android 13 पर चलने वाला यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, जिसमें Adreno 613 GPU है। स्टोरेज 64GB से 256GB तक है और 8GB तक रैम है। इसके साथ ही इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

जो 50 MP के मेन कैमरा और 2 MP का डेप्थ सेंसर के साथ 8MP के फ्रंट कैमरा से लैस है। इसे पावर देने के लिए इस डिवाइस में 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Infinix Smart 8 HD- इनफिनिक्स स्मार्ट 8 HD की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.6-इंच IPS LCD डिस्प्ले है। यह फोन ऑक्टा-कोर CPU और Mali-G57 MP1 GPU के साथ Unisoc T606 चिपसेट द्वारा संचालित। इसे 3GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज से पैक्ड किया गया है।
इसमें 13 MP वाइड लेंस के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 10W वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें साइड-माउंटेड फ़िंगरप्रिंट सेंसर, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 शामिल है।
Redmi 13C 4G - रेडमी 13सी 4जी की कीमत 7,698 रुपये है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच के डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो 4GB+128GB, 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 18W PD चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Tecno Spark 20C- टेक्नो स्पार्क 20 सी की शुरूआती कीमत 7,999 रुपये है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक ऑक्टा-कोर 2.2 GHz कॉर्टेक्स-A53 CPU दिया गया है। जो 4GB, 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB के कॉन्फ़िगरेशन ऑप्शन ऑफर करता है।
इसमें 50MP वाइड लेंस और 0.08 MP सहायक लेंस शामिल हैं। इसके साथ ही 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 18W वायर्ड चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








