15 हजार से भी कम में आते हैं, ये दमदार स्मार्टफोन, यहां जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल्स
अगर आप भी अपने लिए नया स्मार्टफन लेने का सोच रहे है, और आपका बजट 15 से भी कम है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में 15 हजार रुपये से भी कम में आने वाले कुछ फोन्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपने लिए एक बढ़िया फोन ले सकेंगे।
Poco M6 Plus 5G- सबसे पहले बात करते हैं, पोको एम6 प्लस 5जी की जिसे आप मात्र 13,499 रुपये में खरीद सकेंगे। POCO M6 Plus में 6.79 इंच का फुल-एचडी+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है।

हैंडसेट स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 एक्सेलरेटेड एडिशन SoC द्वारा संचालित है, जिसे 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 33W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,030mAh की बैटरी भी है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 108MP मेन कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा सहित डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि, 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
LAVA BLAZE X - लावा ब्लेज़ X को भी 15 हजार से कम कीमत 14,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह फोन अमेजन और सभी लीडिंग ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसमें 6.67 इंच डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2600 पिक्सल (एफएचडी +) है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा कोर 2.4GHz के साथ Mali GPU, 4 GB रैम दिया गया है और डिफॉल्ट मैमोरी कैपेसिटी 128 GB स्टोरेज दिया गया है। कैमरा की बात करें तो लावा ब्लेज X में 64MP + 2MP ड्युल कैमरा है, जबकि, सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें आपको 5000 mAh बैटरी की बैटरी मिलती है।
Redmi 13 5G- रेडमी 13 5G को आप 13,999 रुपए में खरीद सकते हैं। रेडमी 13 5G अमेजन, अमेजन और सभी लीडिंग ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसमें आपको 6.79 इंच डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2460 पिक्सल है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर (2X कॉर्टेक्ट A78 2.2GHz, 6X कॉर्टेक्ट A55 2.0GHz) के साथ एड्रीनो 613 GPU, 6 GB LPDDR4X रैम दिया गया है। डिफॉल्ट मेमोरी कैपेसिटी 128 GB (UFS 2.2) स्टोरेज दिया गया है, जिसे 1TB तक बढाया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 108MP + 2MP का ड्युल कैमरा साथ 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
Motorola G64 5G - मोटोरोला मोटो जी64 5G की कीमत 13,917 रुपए है। जिसे अमेजन और सभी लीडिंग ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इस फोन में 6.5 इंच डिस्प्ले है, जो 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है।
प्रोसेसर और स्टोरेज की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर (2 x 2.2GHz कॉर्टेक्ट-A78 + 6 x 2GHz कॉर्टेक्ट-A55 CPUs) के साथ IMG BXM-8-256 GPU, 8 GB LPDDR4x रैम दिया गया है। कंपनी ने इसमें 50MP मेन कैमरा के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी शामिल की गई है।


Click it and Unblock the Notifications








