Home
Mobile

15 हजार से भी कम बजट में आते हैं ये धांसू फीचर्स से लैस Top Smartphones, देखें लिस्ट

Best Phones Under Rs 15000: अगर आप भी 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, और आपका बजट 15 हजार तक का है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल मार्केट में 5जी के लिए लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए, कंपनियों ने भी कम बजट में 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 15,000 से भी कम कीमत में आ रहे हैं। इस लिस्ट में वीवो, सैमसंग और रेडमी जैसे बड़े ब्रांड के भी फोन्स शामिल हैं। जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ कई बेहतरीन फीचर से लैस हैं। तो चलिए आपको इन फोन्स की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले खासियतों से भी रूबरू करवाते हैं।

15 हजार से भी कम बजट में आते हैं ये धांसू फीचर्स से लैस Top Smartphone

Samsung Galaxy M14 5G

Samsung Galaxy M14 5G स्मार्टफोन 15 हजार से कम कीमत में सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का कैमरा के साथ 6,000mAh की एक बड़ी बैटरी दी है। जिसे लेकर कंपनी ने दो दिनों के बैकअप का भी दावा किया है। सैमसंग के इस फोन में आपको 5nm Exynos 1330 प्रोसेसर मिल रहा है। जिसमें 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है।

Vivo T2x Price in India

Vivo T2x 5G भी अंडर 15 हजार की बजट में आने वाले बेस्ट फोन्स में से एक है। इसकी 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत भारत में 12,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें आपको 5,000mAh की बैटरी मिल रही है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली G57 GPU मिल रहा है।

15 हजार से भी कम बजट में आते हैं ये धांसू फीचर्स से लैस Top Smartphone

Redmi 12 5G

इसके अलावा आप Redmi 12 5G को भी अपने ऑप्शन में शामिल कर सकते हैं। जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। जो 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI कैमरा+2MP का कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें पावर देने के लिए कंपनी ने इसे 5,000mAh की बैटरी से लैस किया है।

Lava Blaze Pro 5G

सबसे आखिर में हम बात करेंगे Lava Blaze Pro 5G की इसे भी आप अपने ऑप्शन में रख सकते हैं। शानदार डिजाइन धांसू फीचर्स से लैस यह फोन 12,499 रुपये की कीमत में आ रहा है। लावा ब्लेज प्रो 5जी को 50MP+ 2MP डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you about some such smartphones, which are available for less than Rs 15,000. Phones from big brands like Vivo, Samsung and Redmi are also included in this list.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X