भारत में 25,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

Smartphone:अक्सर हम जब स्मार्टफोन खरीदने जाते हैं तो यह सोचते हैं कि कोई ऐसा फोन ले जो हमारे बजट में आए और बेस्ट फीचर भी दे। तो हम कुछ ऐसे ही फोन लेकर आए हैं जो 25 हजार रुपये से भी कम कीमत पर आते हैं। तो चलिए जानते हैं उन सभी फोन के बारे में।
Poco X5 Pro 5G
Poco X5 Pro 5G 25,000 प्राइस सेगमेंट में लॉन्च होने वाले सबसे नए स्मार्टफोन में से एक है। पोको का यह पहला फोन है जिसमें 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। फोन स्नैपड्रैगन 778G चिप पर बेस्ड है, वहीं इसमें डायमेंसिटी 1080 चिपसेट दिया गया है। डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 120Hz HDR 10+ डिस्प्ले, डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं। , IP53 रेटिंग, 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो आप इसे 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं ।
Realme 10 pro
Realme 10 Pro 5G स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं कीमत की बात करें तो इसे आप 20 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। रियलमी 10 प्रो में हुड के नीचे स्नैपड्रैगन 695 SoC के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, 33W फास्ट चार्जिंग और Android 13 सॉफ्टवेयर शामिल हैं। फोन में एक चमकदार रियर पैनल भी दिया गया है। सैमसंग HM6 प्राइमरी कैमरा है, जो अच्छी रोशनी होने पर कुछ शानदार दिखने वाली तस्वीरें और वीडियो बनाने में मदद करता है।

OnePlus Nord CE 2 5G
OnePlus Nord CE 2 5G को आप 25,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। इस फोन में AMOLED स्क्रीन शामिल है जो 90Hz पर रिफ्रेश रेट देता है। इसमें वीडियो देखने के लिए एचडीआर 10+ वीडियो प्लेबैक के लिए भी सपोर्ट दिया है। इसके अलावा, 4,500mAh की बैटरी है और कंपनी बॉक्स में 65W का फास्ट चार्जर देती है, जिससे फोन को फुल चार्ज होने में 45 मिनट का समय लगता है।
Motorola Edge 30
मोटोरोला एज 30 पर स्टॉक एंड्रॉइड सॉफ्टवेयर मिलता है। क्योंकि यह फोन अपने सेगमेंट में सबसे पतला भी है और इसमें बटर स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए 144Hz डिस्प्ले भी दिया गया है। मोटोरोला एज 30 में स्नैपड्रैगन 778G+ चिपसेट, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,020mAh की बैटरी और 50MP का ट्रिपल-रियर कैमरा सिस्टम शामिल किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








