30,000 रु के अंदर घर ले आइए ये स्मार्टफोन
स्मार्टफोन मार्केट में आज बजट से लेकर मिड रेंज और प्रीमियम रेंज में बहुत स्मार्टफोन मौजूद है। अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसकी कीमत 30000 रुपये के अंदर हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं क्योंकि हमने इस प्राइस सेगमेंट में आने वाले कुछ बढ़िया मोबाइल फोन के बारे में बताया है जिन्हें आप खरीद सकते हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कुछ ब्रांड्स के बेस्ट 30,000 रुपए के अंदर आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में।

भारत में 30,000 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन
तो अगर आप भी कोई न्या स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 30,000 रुपए हैं तो हमने वनप्लस, रियलमी और सैमसंग जैसे ब्रांड्स के मोबाइल बताए है। तो आइये आज हम इस आर्टिकल में आपको भारत में मिलने वाले कुछ बेस्ट स्मार्टफोन बताते हैं जो 30000 रुपये के अंदर आते है।
OnePlus Nord 2 5G
वनप्लस नॉर्ड 2 में 6.43 इंच का फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह Mediatek Dimensity 1200 चिपसेट द्वारा संचालित है। यह एंड्रॉइड 11-आधारित OxygenOS 11.3.1 पर रन करता है। इसमें 50+8+2MP का रियर कैमरा सेटअप और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 4500 एमएएच की बैटरी मिलती है। इस स्मार्टफोन को अभी आप 29999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Xiaomi 11i हाइपरचार्ज
शाओमी का यह स्मार्टफोन 6.67-इंच 120Hz FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है और यह Mediatek डाइमेंशन 920 5G चिपसेट द्वारा संचालित है जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ है। इसमें 108+8+2MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा इसमें 67W टर्बोचार्ज टेक्नोलॉजी के साथ 5160mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन को अभी आप 26999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy M53 5G
सैमसंग गैलेक्सी M53 5G 6.67-इंच FHD + सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ है और यह एक ऑक्टा-कोर चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे 2.4GHz पर क्लॉक किया गया है। इसमें 108+8+2+2MP का रियर कैमरा सेटअप और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। जबकि इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है और कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन को अभी आप 28999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Realme X7 Pro 5G
Realme X7 Pro 5G स्मार्टफोन 6.55-इंच सुपर AMOLED फुलस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है और यह Mediatek डाइमेंशन 1000+ 5G चिपसेट द्वारा संचालित है जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 108+8+2MP+B&W रियर कैमरा सेटअप और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 65W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन फैंटेसी और मिस्टिक ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है। इस स्मार्टफोन को अभी आप 29999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Vivo V23 5G स्मार्टफोन
वीवो वी23 5जी स्मार्टफोन 6.44-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है और यह Mediatek Dimensity 920 5G द्वारा संचालित है और यह Android 12-आधारित Funtouch OS 12 द्वारा संचालित है। इसमें 64MP+8MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप और 50MP+8MP का सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 4200mAh की बैटरी मिलती है और इस स्मार्टफोन को अभी आप 29990 रुपये में खरीद सकते हैं।
तो आप इनमें से किसी भी स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। लेकिन अगर आप 25000 रुपये के अंदर कोई अच्छा मोबाइल ढूंढ रहे हैं, तो यहाँ क्लिक करके हमारे आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







