Home
Mobile

Smartphones जो देंगे DSLR जैसी कैमरा क्वालिटी, यहां देखें लिस्ट और कीमत

ग्राहकों को हर साल बेहतर फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्टफोन्स मिल रहे हैं। बीते कुछ समय में कई ऐसे स्मार्टफोन्स ने मार्केट में दस्तक दी है, जो कि अपनी कैमरा क्वालिटी के चलते ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। चलिए ऐसे Smartphones पर अपनी नजर डालते हैं, जो कि DSLR जैसे कैमरा के साथ आते हैं।

बेस्ट DSLR कैमरा स्मार्टफोन्स की लिस्ट

Samsung Galaxy S24 Ultra

Smartphones जो देंगे DSLR जैसी कैमरा क्वालिटी, देखें लिस्ट

ये डिवाइस 6.9 इंच की डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP 5x टेलीफोटो, एक 50MP 3x टेलीफोटो और एक 0.5x अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए ये फोन 12MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इसमें 4K 120 FPS वीडियो शूट की जा सकती है। इस फोन की शुरुआती कीमत 1,21,999 रुपये है।

OnePlus 12

अगर आपका बजट कम है और आप एक अच्छा विकल्प खोज रहे हैं, तो OnePlus 12 बेहतरीन विकल्प बन सकता है। यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा वाइड और 64MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल है, जो कि डिटेल्स को सही तरीके से कैप्चर करने में कैपेबल है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 64,999 रुपये है।

iPhone 16 Pro

फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए इस साल लॉन्च हुआ iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max भी बेहतर है। इसमें 48MP फ्यूजन प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो कि ऑटोफोकस और अपर्चर f/2.2 के साथ 48MP के अल्ट्रा वाइड कैमरा एंगल को सपोर्ट करता है। iPhone 16 Pro में कैमरा कंट्रोल फीचर के साथ 12MP 5x टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। इसकी मदद से 4K रिजॉल्यूशन में स्मूथ वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। फोन की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है।

Google Pixel 9 Pro

Pixel 9 Pro फोटोग्राफी लवर्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इसमें मौजूद 48MP का टेलीफोटो लेंस दूर से भी क्लियर और डिटेल्स के साथ इमेज पेश करता है। इसमें 48MP का अल्ट्रा-वाइड फ्रेम दिया गया है। इसका वीडियो बूस्ट फीचर कम रोशनी में रिकॉर्ड किए गए वीडियो की क्लियरिटी बढ़ा देता है और नॉइस को कम करता है। इसकी शुरुआती कीमत 109,999 रुपये है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
In the recent past, many such smartphones have entered the market, which are attracting customers due to their camera quality. Let us know about such smartphones, which provide DSLR like camera quality.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X