Home
Mobile

पीसी, एंड्रायड टैबलेट पर कैसे देखें मोबाइल मैसेज ?

By Roith

मोबाइल पर मैसेज करना आसान है, लेकिन कभी-कभी आपको कंप्यूटर पर अपने मैसेज एक्सेस करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन से कंप्यूटर पर मैसेजिंग ऐप्स को लिंक कर सकते हैं।

हमारे विंडो पीसी में ऐसा फीचर दिया गया है जिसकी मदद से आप अपने एंड्रायड फोन के मैसेज पीसी स्‍क्रीन में देख सकते हैं इतना ही नहीं पीसी से ही अपने फोन में सेव किसी भी कांन्‍टेक्‍ट को मैसेज भेज भी सकते हैं। इसके लिए कई थर्ड पार्टी एप्‍लीकेशन का यूज कर सकते हैं।

पीसी, एंड्रायड टैबलेट पर कैसे देखें मोबाइल मैसेज ?

चलिए जानते हैं कंप्यूटर पर एंड्रॉयड मैसेज देखने के 3 बेस्‍ट तरीके

1. अपने फोन को कंप्यूटर से मिरर करें

कई एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन मैन्युफैक्चरर अपने फोन को कंप्यूटर पर मिरर करने की परमीशन देते हैं। उदाहरण के लिए, सैमसंग का लिंक टू विंडो और माइक्रोसॉफ्ट को योर फोन कंप्यूटर से आपके एंड्रॉयड फोन का पूरा इंटरफेस एक्सेस करने देता है। इससे आप मैसेजिंग ऐप्स को सीधे अपने कंप्यूटर पर चला सकते हैं।

2. वेब ब्राउज़र की मदद से मैसेज एक्सेस करें

ज्यादातर मैसेजिंग ऐप्स जैसे व्‍हाट्सएप, टेलिग्राम और सिगनल आपको उनके वेब क्लाइंट का यूज करके अपने कंप्यूटर पर मैसेज एक्सेस करने देते हैं। आपको केवल अपने फोन पर QR कोड स्कैन करना होगा और मैसेज अपने ब्राउज़र में खुल जाएंगे।

3. रिमोट ऐप सर्विस का उपयोग करें

कुछ थर्ड पार्टी ऐप जैसे एयरमोर और A पॉवर मिरर आपको अपने फोन को रिमोट के तरीके से कंट्रोल करने देते हैं। इन्हें इंस्टॉल करके आप अपने कंप्यूटर से स्मार्टफोन एक्सेस कर सकते हैं और मैसेजिंग ऐप्स को आसानी से यूज कर सकते हैं।

कंप्यूटर से मैसेज एक्सेस करना बहुत आसान है और इससे बड़ी स्क्रीन पर टाइपिंग में भी आराम रहती है। आप अपनी जरूरत के अनुसार किसी भी ऑप्‍शन को आज़मा सकते हैं।

इसके अलावा पीसी से एसएमएस भेजने के साथ कई और काम किए जा सकते हैं जैसे

1. फोटो और वीडियो ट्रांसफर: अपने कंप्यूटर से मोबाइल पर फोटो और वीडियो ट्रांसफर कर सकते हैं और इससे स्टोरेज मैनेजमेंट और बैकअप लेना आसान हो जाता है।

2. ऐप्‍स इंस्टॉल और अनइंस्टॉल करना: कई एंड्रॉयड टूल आपको अपने कंप्यूटर से ही फोन पर ऐप्‍स इंस्टॉल और अनइंस्टॉल करने का ऑप्‍शन देते हैं।

3. फाइल ट्रांसफर: आप अपने कंप्यूटर और फोन के बीच आसानी से फाइलें ट्रांसफर कर सकते हैं, चाहे वह डॉक्यूमेंट्स हों, म्‍यूजिक हो या कुछ और।

4. स्क्रीनकास्ट और रिकॉर्डिंग: कुछ टूल आपको अपने मोबाइल की स्क्रीन को पीसी पर कास्ट करने और रिकॉर्ड करने का फीचर देते हैं।

5. रिमोट कंट्रोल: आप अपने कंप्यूटर से मोबाइल को रिमोट रूप से कंट्रोल कर सकते हैं, जैसे ऐप्‍स ओपेन करना, सेटिंग्स बदलना ।

6. फोन बैकअप और रिस्टोर: इन ऐप्‍स की मदद से आप अपने फोन का पूरा बैकअप ले सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पीसी से रिस्टोर भी कर सकते हैं।

7. डेवलपमेंट और डीबगिंग: अगर आप एंड्रॉयड ऐप्‍स डेवलप करते हैं, तो आप पीसी से ही एप डीबगिंग और टेस्टिंग कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Access Android messages on your computer by mirroring your phone, using messaging apps' web clients, or third-party app mirroring tools like AirMore.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X