Home
Mobile

दिसंबर में लॉन्च होंगे ये दमदार Smartphones; OnePlus से लेकर iQOO तक, इन मॉडलों का बेसब्री से इंतजार

Upcoming Smartphones of December:साल 2025 ने अब तक स्मार्टफोन मार्केट में कई नए इनोवेशन देकर टेक यूज़र्स को काफी एक्साइट किया है। लेकिन यह साल अभी खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि अब भी कई ऐसे धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च होना बाकी हैं, जिनकी झलक भर से यूज़र्स की दिलचस्पी बढ़ गई है। चाहे बात OnePlus की परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड सीरीज की हो या Vivo के प्रीमियम कैमरा-सेंट्रिक लाइनअप की आने वाले महीनों में मार्केट में धूम मचाने वाले कई बड़े मॉडल लॉन्च होने वाले हैं।

अगर आप भी इस साल के एंड में नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट आपके काम आने वाली है। आइए नजर डालते हैं उन टॉप स्मार्टफोन्स पर जो जल्द भारतीय मार्केट में एंट्री करने वाले हैं।

दिसंबर में लॉन्च होंगे ये दमदार Smartphones

OnePlus 15R

OnePlus ने इस साल अपनी फ्लैगशिप OnePlus 15 सीरीज़ से शानदार शुरुआत की थी और अब कंपनी OnePlus 15R को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह स्मार्टफोन 17 दिसंबर को मार्केट में कदम रखने वाला है। इसकी कीमत ₹45,000 हो सकती है।

OnePlus 15R में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 5 SoC मिलने की उम्मीद है जो इसे हाई-परफॉर्मेंस फोन कैटेगरी में मजबूती से खड़ा करेगा। इसे OxygenOS 16 पर लॉन्च किया जाएगा जो स्मूद इंटरफेस और तेज रिस्पॉन्स के लिए जाना जाता है।

कंपनी इसे ₹45,000 के अंदर लॉन्च कर सकती है, जिससे यह उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाएगा जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस चाहते हैं लेकिन बजट में रहना पसंद करते हैं।

Vivo X300 Pro

Vivo अपनी X सीरीज़ को काफी समय से प्रीमियम फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है और अब कंपनी 2 दिसंबर को Vivo X300 Pro लॉन्च करने जा रही है। वीवो के इस दमदार फोन की कीमत 1,09,999 रुपये हो सकती है।

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका ZEISS को-इंजीनियर्ड कैमरा सिस्टम होने वाला है। फोन में रियर साइड पर एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा जिसमें डुअल 200MP सेंसर मिल सकते हैं। ऐसे कैमरा सेटअप से लो-लाइट फोटोग्राफी और टेलीफोटो शॉट्स बेहतरीन मिलने की संभावना है।

Vivo X300 Pro को कंपनी ₹1,09,999 की प्राइस रेंज में लॉन्च कर सकती है, और यह हाई-एंड यूज़र्स को टारगेट करेगा जो प्रीमियम फोटोग्राफी और अल्ट्रा-फ्लैगशिप परफॉर्मेंस पसंद करते हैं।

iQOO 15

iQOO भारतीय मार्केट में अपने गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए ब्रांड 26 नवंबर 2025 को iQOO 15 लॉन्च करने वाला है।

यह फोन एक शानदार Samsung 2K M14 LEAD OLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 2600 nits HBM ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट के साथ बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस देगा।

परफॉर्मेंस के मामले में इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। लेकिन सबसे अनोखी बात, इसका 7000 mAh का विशाल बैटरी पैक है, जो पावर यूज र्स के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। लगभग ₹69,900 की कीमत में यह फोन गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और मल्टीटास्कर्स के लिए एक मजबूत ऑप्शन साबित होगा।

Vivo X300

Vivo X300 सीरीज़ में एक और मॉडल Vivo X300 भी जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। इसका कैमरा सेटअप भी ZEISS तकनीक से लैस होगा।

फोन में 200MP ZEISS मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड, और 50MP APO टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। Vivo का नया V3+ इमेजिंग चिप फोटोग्राफी और वीडियो प्रोसेसिंग को अगले लेवल पर ले जाएगा।

₹75,999 की रेंज में आने वाला यह फोन उन यूजर्स के लिए है जो Vivo का प्रीमियम कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं लेकिन प्राइस को थोड़ा नीचे रखना पसंद करते हैं।

Realme P4x

मिड-रेंज मार्केट में Realme एक बार फिर अपना दबदबा बनाए रखने के लिए Realme P4x ला रहा है। यह स्मार्टफोन साल के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकता है। Realme P4x में Dimensity 7400 चिपसेट मिलेगा और साथ ही 6.75-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

कंपनी इसे लगभग ₹15,000 में लॉन्च कर सकती है, जिससे यह बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस तीनों में ही बैलेंस्ड बजट स्मार्टफोन बन जाता है।

2025 का आखिरी चरण स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है। फ्लैगशिप, कैमरा-फोकस्ड और बजट-हर सेगमेंट में कई शानदार विकल्प आने वाले हैं। अगर आप नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये अपकमिंग लॉन्च आपके लिए परफेक्ट अपग्रेड साबित हो सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Best Upcoming Smartphones of December 2025: OnePlus 15R, Vivo X300 Pro, iQOO 15 and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X