Home
Mobile

Airtel के 2500 रु के 4G VoLTE स्मार्टफोन में होंगे ये स्पेसिफिकेशन

By Agrahi

JioPhone से यूज़र्स का ध्यान हटाने के लिए एयरटेल सस्ते 4G VoLTE स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का आने वाला 4जी फोन काफी चर्चाओं में भी है। इस फोन को लॉन्च करने से पहले एयरटेल पूरी प्लानिंग के कर रही है। इसीलिए एयरटेल ने हाल ही में अपनी VoLTE सेवा भी लॉन्च की है, जिसकी शुरुआत एयरटेल ने मुंबई से की है।

Airtel के 2500 रु के 4G VoLTE स्मार्टफोन में होंगे ये स्पेसिफिकेशन

VoLTE सेवा को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी अपने 4जी स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने वाली है। खबरें हैं कि यह फोन दिवाली से पहले लॉन्च हो सकता है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि एयरटेल जियो के फीचर फोन की टक्कर में स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। जो कि सस्ता होगा और 4जी VoLTE फीचर के साथ आएगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो जियो की ही तरह एयरटेल भी अपने इस फोन कई ऑफर्स के साथ पेश कर सकती है। जिस तरह रिलायंस जियो अपने फ्री फीचर फोन में सस्ते टैरिफ का लाभ दे रहा है, एयरटेल को भी इसी तरह के प्लान ऑफर करने होंगे तभी कंपनी के फोन को फायदा हो सकता है। बता दें कि अपने यूज़र्स को फ्री कॉलिंग, सस्ता टैरिफ, फोन मिररिंग जैसे फीचर्स देता है।

Airtel के 2500 रु के 4G VoLTE स्मार्टफोन में होंगे ये स्पेसिफिकेशन

एक ओर जहां जियोफोन की कीमत 0 रुपए यानी फ्री (1500 रुपए की रिफंडेबल फी) है, वहीं एयरटेल अपने फोन को 2500 रुपए तक में लॉन्च कर सकता है। इतनी कम कीमत में एक अच्छा स्मार्टफोन पेश करना भी कंपनी के लिए चुनौती भरा हो सकता है। ऐसा इसीलिए भी क्योंकि मार्केट में पहले से ही सस्ते स्मार्टफोन मौजूद हैं। हां यदि एयरटेल आकर्षक प्लान के साथ फोन लॉन्च करे तो बात अलग होगी।

ये हो सकते हैं स्पेक्स
खबरों में कहा जा रहा है कि एयरटेल 4जी फोन की कीमत 2500 रुपए तक होगी। वहीं इस फोन में 4 इंच का डिस्प्ले और डूअल कैमरा हो सकता है। फोन की बैटरी लंबी लाइफ के साथ आएगी और इसमें VoLTE सपोर्ट भी दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bharti Airtel rs 2500 4G VoLTE smartphone to be launched with these specification. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X